Udaipur में यातायात पुलिस के एएसआई का आंशिक रूप से झुलसा हुआ शव मिला

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 31, 2025

उदयपुर में मंगलवार को यातायात पुलिस के 47 वर्षीय सहायक उपनिरीक्षक (एएसआई) राकेश मीणा के घर में उनका आंशिक रूप से झुलसा हुआ शव पाया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार मीणा 21 दिसंबर से ड्यूटी पर नहीं आए थे। पता चला कि उदयपुर के सवीना क्षेत्र में वह अपने घर पर अकेले थे क्योंकि उनकी पत्नी और बच्चे पैतृक गांव कोटपुतली गए हुए थे।

पुलिस ने बताया कि मीणा की पत्नी ने सोमवार रात और मंगलवार सुबह कई बार उन्हें फोन किया, लेकिन जब कोई उत्तर नहीं मिला, तो उसने एक पड़ोसी से उनके बारे में पता करने को कहा।

पुलिस के अनुसार पड़ोसी ने दरवाजा खटखटाया लेकिन कोई उत्तर नहीं मिला, इसके बाद उसने धुंआ महसूस किया और पुलिस को सूचित किया। पुलिस टीम ने दरवाजा तोड़ा तो मीणा का आंशिक रूप से झुलसा हुआ शव पूरी तरह जल चुके बिस्तर पर पड़ा पाया।

पुलिस के अनुसार आग केवल उसी कमरे तक सीमित थी जहां उनका शव पड़ा था। पुलिस ने कहा कि आग के कारण का अभी पता नहीं चला है और मामले की जांच की जा रही है।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

T20 World Cup: Ireland की बड़ी जीत, Oman टूर्नामेंट से Knockout होने वाली पहली टीम बनी

बांग्लादेश में सत्ता परिवर्तन की वैचारिक क्रांति

Amit Shah का Congress पर बड़ा हमला, Puducherry को बना दिया था Gandhi परिवार का ATM

India-US Trade Deal का बड़ा असर, Piyush Goyal बोले- अब प्रतिस्पर्धी दाम पर मिलेगा Crude Oil