Banke Bihari Temple: अब घर बैठे मंगला आरती में हो पाएंगे शामिल, जन्माष्टमी पर प्रशासन ने किए ऐसे इंतजाम

By अनन्या मिश्रा | Sep 04, 2023

सितंबर का महीना आते ही श्री कृष्ण जन्माष्टमी की भी तैयारियां जोरों से शुरू हो गई हैं। श्री कृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर देशभर के फेमस श्री कृष्ण मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ती है। जिसके तहत सुविधाओं और सुरक्षा के भी कई इंतजाम किए जाते हैं। ऐसे में प्रशासन का बांके बिहारी मंदिर की सुविधाओं और सुरक्षा की तरफ भी ध्यान गया। आमतौर पर भी इस मंदिर में भक्तों की भारी भीड़ होती हैं। कई बार हालात इस कदर बिगड़ जाते हैं कि भक्तों की लाइन मंदिर के बाहर गलियों तक पहुंच जाती है। 

इसे भी पढ़ें: Geeta Updesh: गीता के यह उपदेश बदल सकते हैं आपकी जिंदगी, खुल जाएंगे सफलता के सारे मार्ग

पहचान पत्र के साथ होगा रजिस्ट्रेशन

बांके बिहारी के दर्शन के लिए ना सिर्फ देश बल्कि विदेश से भी लाखों की संख्या में श्रद्धालु मंदिर आते हैं। भक्तों की भारी भीड़ के कारण लंबी-लंबी लाइनें संकरी गलियों तक पहुंच जाती हैं। भीड़ ज्यादा होने के कारण लोग अपनी जान भी गंवा चुके हैं। इसलिए भक्तों की सहूलियत को ध्यान में रखते हुए पुलिस प्रशासन पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू करने की तैयारी में हैं। इसमें ऑनलाइन पंजीकरण से आप बांके बिहारी के दर्शन कर सकते हैं। वहीं स्थानीय लोग अपना पहचान पत्र दिखाकर बिना रजिस्ट्रेशन के भी दर्शन कर सकते हैं। इसके अलावा  कृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर मंगला आरती के लाइव दर्शन की भी व्यवस्था की जाएगी।

दर्शन का सबसे अच्छा समय 

भगवान श्रीकृष्ण की नगरी मथुरा और वृन्दावन में आप गर्मियों के अलावा सर्दियों में भी घूम सकते हैं। वहीं अगर आप बांके बिहारी मंदिर के दर्शन करने के लिए मथुरा आना चाहते हैं। तो बता दें कि यहां पर सर्दियों में आना ज्यादा सही होगा। आप ऐसे मौसम में यहां पहुंच सकते हैं, जब मौसम उमस भरा ना हो। फरवरी से अप्रैल और अक्टूबर से दिसंबर तक का समय बांके बिहारी जी मंदिर के दर्शन के लिए सबसे अनुकूल है।

मंदिर का प्रवेश शुल्क और समय

बता दें कि बांके बिहारी जी मंदिर के दर्शन के लिए किसी तरह का कोई प्रवेश शुल्क नहीं देना पड़ता है। सप्ताह के हर दिन मंदिर के कपाट खुलते हैं। वहीं दर्शन की बात करें तो गर्मियों में दर्शन का समय सुबह 7.45 बजे से दोपहर 12.00 बजे तक और शाम 5.30 बजे से रात 9.30 बजे है। वहीं सर्दियों में दर्शन का समय सुबह 8.45 से दोपहर 1.00 बजे तक और शाम 4.30 से 8.30 बजे तक है। हालांकि समय में बदलाव भी हो सकता है। ऐसे में मंदिर जाने से पहले आप अपडेट ले लें। इसके बाद अपना प्लान बनाएं।

कैसे पहुंचे बांके बिहारी मंदिर

बांके बिहारी मंदिर मथुरा में स्थित है। वहीं मथुरा और वृंदावन जाने के लिए कई किराए पर टैक्सियां चलती हैं। आप ऑटो रिक्शा भी कर सकते हैं। वहीं नई दिल्ली में पास का हवाई अड्डा इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा है। यह हवाई अड्डा मंदिर से करीब 161 किमी दूर है। 

प्रमुख खबरें

Chest Pain की वजह बनी वो बड़ी ईंट, ममता बनर्जी ने काफिले पर हमले को बताया सोची-समझी साजिश

Hariyali Teej 2026 Astrology: 4 शुभ ग्रहों की युति, जानें Shubh Muhurat और सुखी Marital Life के उपाय

MEA Briefing: Balochistan Independence, Russian Oil Purchase, Doval Sergio Gor Meeting, China, Nepal, Bangladesh और Pakistan संबंधी मुद्दों पर आया India का जवाब

Atal Pension Scheme: क्या आपको मिल सकती है 5000 रुपये की पेंशन?