By प्रेस विज्ञप्ति | Nov 01, 2025
देहरादून। राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजय राहटकर द्वारा एक विशेष पहल और अपने ढंग की प्रथम पहल में उत्तराखंड की वीर पुलिस महिला अधिकारियों को नंदा देवी पुलिस वीर सम्मान से अलंकृत किया गया। पुलिस महानिदेशक द्वारा संस्तुत ते दो वीर पुलिस महिलाएं हैं- टिहरी क्षेत्राधिकारी एवं 2019 बैच की प्रांतीय की राजपत्रित अधिकारी ओशिन जोशी तथा नरेंद्र नगर में तैनात इसंपेक्टर निर्मला राणा। दोनों पुलिस महिला पुलिस वीरों को नागरिक सुरक्षा, में दाल कर अपराधियों की पकड़, अनुशासन और कठोर पुलिस कर्त्तव्य परायणता के आधार पर वर्ष 2025 के नंदा देवी पुलिस वीर सम्मान से अलंकृत किया गया। समारोह नंदा देवी राज जात पूर्व पीठिका समिति के अध्यक्ष श्री तरुण विजय एवं केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय द्वारा आयोजित किया गया था।
इस अवसर पर राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजय राहटकर ने तरुण विजय की माताजी विद्यामाता राजरानी जी को उनकी पुण्य तिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की और नारी शक्ति के सन्दर्भ में एक अत्यंत भावपूर्ण व्याख्यान दिया। केंद्रीय विद्यालय आईएमए की छात्रों ने नारी शक्ति पर बहुत सशक्त नृत्य नाटिका प्रस्तुत की।