Delhi Weather Update | दिल्ली में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना, न्यूनतम तापमान 10.2 डिग्री सेल्सियस

By रेनू तिवारी | Jan 14, 2023

नयी दिल्ली। दिल्ली का मौसम काफी सुहाना हो गया हैं। जहां एक तरफ ठंड़ी हवाएं चल रही हैं वहीं ठंड में भी थोड़ी कमी आयी हैं। पिछले हफ्ते के मुताबिक यह हफ्ता काफी राहत भरा रहा हैं। दिल्ली के 14 जनवरी के मौसम की बात की जाए तो आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना हैं। वहीं बारिश की बौछारे भी पड़ सकती हैं। इसके अलावा ताममान में ज्यादा गिरावट मेहसूस नहीं की गयी हैं। 

इसे भी पढ़ें: Congress MP Dies During Bharat Jodo Yatra | भारत जोड़ो यात्रा के दौरान कांग्रेस सांसद संतोख सिंह की मौत, अस्पताल पहुंचे राहुल गांधी

15 जनवरी से दिल्ली और इसके पड़ोसी राज्यों के अलग-अलग हिस्सों में फिर से शीतलहर की स्थिति बनने की संभावना है। आईएमडी ने कहा कि सुबह साढ़े आठ बजे आर्द्रता 88 प्रतिशत दर्ज की गई और अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के मुताबिक, सुबह नौ बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 374 (बहुत खराब) दर्ज किया गया। एक्यूआई शून्य और 50 के बीच ‘अच्छा’, 51 और 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 और 200 ‘मध्यम’, 201 और 300 के बीच ‘खराब’, 301 और 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 और 500 के बीच ‘गंभीर’ माना जाता है।

प्रमुख खबरें

Jamui छेड़छाड़ मामले का मुख्य आरोपी Nandan Yadav पुलिस मुठभेड़ में घायल

Ayodhya के Ram Mandir में चढ़ावे की चोरी 105 तक पहुंची, Akhilesh Yadav ने BJP को घेरा

Maharashtra में सूखे की निगरानी के लिए बनी Cabinet Sub-Committee, CM Devendra Fadnavis का एलान

Greenland पर Donald Trump के रुख से डेनमार्क और अमेरिका में बढ़ा तनाव