ये 6 बातें Relationship में घोल रहीं जहर, आपका Partner भी करता है ऐसा तो हो जाएं Alert

By एकता | May 12, 2026

रिश्ते को निभाना और उसे संवारना एक कला है, जिसे हम सभी पूरी शिद्दत से करना चाहते हैं। हम अपनी तरफ से हर मुमकिन कोशिश करते हैं कि पार्टनर के साथ एक गहरा और खुशनुमा तालमेल बना रहे। लेकिन कड़वा सच तो यह है कि एक हेल्दी रिश्ता सिर्फ एक इंसान की मेहनत से नहीं चलता। अगर आपका पार्टनर कुछ खास तरह के नकारात्मक व्यवहार अपना लेता है, तो आप चाहे जितनी जान लगा दें, वह रिश्ता कभी सुकून भरा नहीं हो सकता। आइए जानते हैं उन संकेतों के बारे में जो बताते हैं कि आप एक ऐसे इंसान के साथ हैं जहां खुश रहना मुश्किल है।

इसे भी पढ़ें: ऑफिस का स्ट्रेस नहीं, सोशल मीडिया और रिश्ते बन रहे हैं Mental Burnout की बड़ी वजह, ऐसे पाएं इससे छुटकारा

सिर्फ अपनी उम्मीदें थोपना

वे चाहते हैं कि आप बिना कहे उनकी हर जरूरत पूरी कर दें, लेकिन जब आपकी जरूरतों की बात आती है, तो वे उसे अनदेखा कर देते हैं। अगर आप हक से कुछ मांग लें, तो आपको डिमांडिंग या जरूरत से ज्यादा उम्मीद रखने वाला बता दिया जाता है।

हर बात में आपको ही दोषी ठहराना

बातों-बातों में वे ऐसी पलटी मारते हैं कि मुद्दा चाहे जो भी हो, आखिर में गलती आपकी ही निकलती है। वे अपनी सफाई देने में इतने माहिर होते हैं कि आप खुद को ही समस्या मानने लगते हैं।

माफी न मांगना और बात को दबा देना

झगड़े के बाद वे कभी अपनी गलती मानकर माफी नहीं मांगते। वे बस कुछ समय बाद ऐसे बर्ताव करने लगते हैं जैसे कुछ हुआ ही न हो। बिना बात सुलझाए आगे बढ़ जाना जख्म को भरने नहीं देता।

इसे भी पढ़ें: No Marriage Trend: क्यों युवाओं के लिए शादी अब जरूरत नहीं, सिर्फ एक ऑप्शन बनकर रह गई?

आपकी भावनाओं का मजाक उड़ाना

अगर आप किसी बात पर दुखी होते हैं या रिएक्ट करते हैं, तो वे आपको ओवर-सेंसिटिव या ड्रामा क्वीन/किंग कह देते हैं। आपके इमोशन्स को आपकी कमजोरी या कमी की तरह दिखाया जाता है।

खुद की गलती न देखना

उनमें खुद के व्यवहार पर गौर करने की काबिलियत ही नहीं होती। वे कभी यह नहीं सोचते कि उनकी किसी हरकत का आप पर क्या असर पड़ रहा है। अपनी जवाबदेही लेना उनके बस की बात नहीं।

हमेशा विक्टिम कार्ड खेलना

उनके लिए हर गलती की वजह कोई और होता है। वे कभी खुद को गलत नहीं मानते, बल्कि हमेशा खुद को बेचारा और दूसरों को विलेन साबित करने में लगे रहते हैं।

प्रमुख खबरें

Katrina Kaif के Postpartum Look पर उठे सवाल, डिलीवरी के बाद शरीर को रिकवर होने में क्यों लगता है वक्त

यौन शोषण के मामले में बृजभूषण शरण सिंह की बढ़ेंगी मुश्किलें? फिर कोर्ट पहुंचीं 4 महिला रेसलर, याचिका में फैसले को पुरानी सोच वाला बताया

IIT Bombay पहुंचे Ramdas Athawale, प्रोफेसर सूर्यनारायण डूला पर कार्रवाई की उठाई मांग

Juhu में एक लड़की को देखकर क्यों बेचैन हो गई थीं Tillotama Shome? पोस्ट में बताया पूरा अनुभव