पार्टी का आदेश माटी का कर्ज उतारने का अवसर: रणदीप सुरजेवाला

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 11, 2019

 जींद। हरियाणा के जींद में होने वाले विधानसभा उप चुनाव के लिए पर्चा दाखिल करने के बाद कांग्रेस उम्मीदवार रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा कि उपचुनाव में उतरने के लिए पार्टी हाईकमान का आदेश उनके लिए माटी का कर्ज उतारने का अवसर है। सुरजेवाला ने कहा कि यहां की मिट्टी के संस्कार, संस्कृति, सीख और शिक्षा तथा बुजुर्गों द्वारा दिखाया गया रास्ता उनकी रगों में दौड़ रहा है।

यह भी पढ़ें: नवीन पटनायक बोले, लोकसभा चुनाव अकेले लड़ेगी BJD

विधानसभा में ये पार्टियां भाजपा की बी टीम के तौर पर काम कर रही हैं। भाजपा ने पिछले साढ़े चार साल के दौरान जींद जिले कोई विकास नहीं किया।’’ इससे पहले आज सुरजेवाला ने कांग्रेस उम्मीदवार के तौर पर जींद विधानसभा उपचुनाव के लिए पर्चा दाखिल किया। पर्चा दाखिल करते समय विधायक कुलदीप बिश्रोई के अलावा पूर्व केंद्रीय मंत्री कुमारी शैलजा, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अशोक तंवर एवं पूर्व मंत्री कैप्टन अजय यादव समेत कांग्रेस के कई दिग्गज मौजूद थे।

प्रमुख खबरें

IIT Bombay पहुंचे Ramdas Athawale, प्रोफेसर सूर्यनारायण डूला पर कार्रवाई की उठाई मांग

Juhu में एक लड़की को देखकर क्यों बेचैन हो गई थीं Tillotama Shome? पोस्ट में बताया पूरा अनुभव

Vitamin C से भरपूर Orange Peel Scrub से दूर होगी Dry Skin, चेहरा बनेगा सॉफ्ट और ग्लोइंग

Asian Games 2026 | Satwiksairaj Rankireddy और Chirag Shetty की चौंकाने वाली हार से बिगड़ा भारत का गणित, हाथ से निकले कई गोल्ड मेडल