भई मंत्री हो तो Parvesh Verma जैसा हो, काम नहीं करने वाले अधिकारियों की खड़ी कर रहे खाट, जनता को समस्याओं से दिला रहे निजात

By नीरज कुमार दुबे | Mar 22, 2025

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के लोक निर्माण मंत्री प्रवेश वर्मा ने दिल्ली की जनता से वादा किया है कि यहां के लोग 100 दिनों में 'असली बदलाव' देखेंगे। प्रवेश वर्मा दिल्ली की जनता से यह वादा करके इसको पूरा करने की दिशा में तेजी से जुट भी गये हैं। चाहे सड़कों की मरम्मत की बात हो, सीवरों की सफाई की बात हो, बाढ़ नियंत्रण उपायों को समय से लागू करने की बात हो, अवैध अतिक्रमण को हटाने की बात हो, प्रवेश वर्मा ने सभी मुद्दों पर ग्राउण्ड पर उतर कर काम शुरू कर दिया है। वह वातानुकूलित कमरों में बैठने की बजाय कड़ी धूप में खुद मैदान में उतर कर मेहनत कर रहे हैं और अधिकारियों से भी मेहनत करवा रहे हैं। यदि कोई नहीं सुनता तो उसे हाथ के हाथ सस्पेंड भी करवा दे रहे हैं। पीडब्ल्यूडी मंत्री के तेवरों को देखकर दिल्ली की जनता को भी विश्वास हो चला है कि जल्द ही राजधानी का स्वरूप बदला हुआ नजर आयेगा। हम आपको बता दें कि आज प्रवेश वर्मा त्रिनगर विधानसभा क्षेत्र में थे और वहां के हालात को देखते हुए उन्होंने अधिकारियों को तमाम दिशानिर्देश दिये और जनता से वादा किया कि उनकी समस्याओं को जल्द सुलझाया जायेगा।

प्रमुख खबरें

Rajya Sabha में फिर भड़कीं SP MP Jaya Bachchan, टोका-टोकी पर बोलीं- बच्चे बैठ जाओ

प्रमोद तिवारी का Himanta Sarma पर पलटवार, BJP को Israel में बनानी चाहिए सरकार

Women Health: क्या प्रेग्नेंसी वाला Sugar, Delivery के बाद भी बना रहता है? जानें पूरा सच

Ram Navami पर PM Modi का राष्ट्र के नाम संदेश, प्रभु राम के आशीर्वाद से पूरा होगा Viksit Bharat का संकल्प