Arvind Kejriwal पर हमले को लेकर आमने सामने AAP और BJP, आप नेताओं के आरोपों पर प्रवेश वर्मा ने किया पलटवार

By एकता | Jan 19, 2025

आम आदमी पार्टी के नेताओं ने रविवार को आरोप लगाया था कि नयी दिल्ली निर्वाचन क्षेत्र में चुनाव प्रचार के दौरान अरविंद केजरीवाल पर 'वर्मा के गुंडों' ने हमला किया था। आप नेताओं के आरोपों पर भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार प्रवेश वर्मा ने पलटवार किया। उन्होंने आम आदमी पार्टी पर अरविंद केजरीवाल पर हमले की 'फर्जी' कहानी गढ़ने का आरोप लगाया।

वर्मा ने आरोप लगाया, 'एक वाहन, जिसमें केजरीवाल खुद बैठे थे, ने तीन स्थानीय युवकों को टक्कर मार दी लेकिन आप उन पर (आप संयोजक पर) हमले की झूठी कहानी बना रही है।' भाजपा प्रत्याशी ने कहा कि उन्होंने निर्वाचन आयोग से शिकायत की है और वीडियो सबूत भी प्रस्तुत किये हैं।

इसे भी पढ़ें: Delhi की मुख्यमंत्री Atishi ने किया दावा, Arvind Kejriwal को खत्म करने की कोशिश कर रही BJP

आप ने आरोप लगाया है कि जिन लोगों ने कथित तौर पर केजरीवाल पर हमला किया, वे वर्मा के ‘गुंडे’ थे। इस पर भाजपा प्रत्याशी ने कहा कि नयी दिल्ली निर्वाचन क्षेत्र के पूरे एक लाख मतदाता उनका परिवार हैं। उन्होंने कहा, 'केजरीवाल कह रहे हैं कि निर्वाचन क्षेत्र के लोग गुंडे हैं। केजरीवाल की जानकारी के लिए उनके वाहन की चपेट में आए तीन स्थानीय युवक भी स्थानीय मतदाता हैं जो उनसे नौकरियों के बारे में पूछना चाहते थे।'

वर्मा ने यह भी दावा किया कि प्रचार के दौरान केजरीवाल के काफिले में 50 वाहन शामिल होते हैं, जिसमें पंजाब पुलिस के 350 जवान एके 47 और अन्य आग्नेयास्त्र लेकर उनके साथ होते हैं। भाजपा प्रत्याशी ने कहा कि केजरीवाल अपने नयी दिल्ली निर्वाचन क्षेत्र से बाहर नहीं निकल पाए हैं और घर-घर जाकर प्रचार कर रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि स्थानीय लोगों की खराब प्रतिक्रिया के कारण निर्वाचन क्षेत्र में उनकी सार्वजनिक बैठक की एक भी तस्वीर या वीडियो उपलब्ध नहीं है।

प्रमुख खबरें

आज मनाया जा रहा है Shravan Month का गजानन संकष्टी चतुर्थी , जानें शुभ मुहूर्त और Ganesh Puja विधि

Gajanan Sankranti 2026: सावन की गजानन चतुर्थी आज, इन Mantras के जाप से चमक सकती है आपकी Fortune

Assam में बाढ़ प्रभावित शिवसागर और चराइदेव के लोगों का एक साल का भूमि कर माफ

Kerala: मुख्यमंत्री वी.डी. सतीशन पर सरकारी हेलीकॉप्टर के इस्तेमाल को लेकर उठे सवाल