Satyaprem Ki Katha के मेकर्स का बड़ा फैसला! रीक्रिएट किया जाएगा Pasoori गाना, भड़के पाकिस्तानी लोग

By एकता | Jun 21, 2023

कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी की फिल्म 'सत्यप्रेम की कथा' रिलीज होने से पहले ट्रोलर्स के निशाने पर आ गई है। दरअसल, फिल्म के मेकर्स ने हाल ही में एक घोषणा की थी, जिसके बाद वह ट्रोलर्स के निशाने पर आ गए। बीते दिनों मेकर्स ने घोषणा की थी कि वह 2022 के ब्लॉकबस्टर पाकिस्तानी गीत 'पसूरी' को रीक्रिएट कर के अपनी फिल्म में डालने वाले हैं। मेकर्स की इस घोषणा से पाकिस्तानी लोग तिलमिला उठे हैं। वह जमकर मेकर्स के फैसले की आलोचना कर रहे हैं और बॉलीवुड वालों को उनके गानों से दूर रहने की हिदायत दे रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: बी-टाउन के लव बर्ड्स Tamannaah Bhatia और Vijay Varma पर छाया इश्क का खुमार, शेयर की रोमांटिक तस्वीरें

मुंबई में शूट होगा गाना

सत्यप्रेम की कथा के लिए हिट गाने पसूरी को रीक्रिएट करने के मेकर्स के फैसले के बाद इससे जुडी जानकारी सामने आयी है। सूत्रों ने बताया कि शूटिंग कल होगी और इसे दो दिनों की अवधि में मुंबई में शूट किया जाएगा। सेट लगाया जा रहा है और रिलीज सप्ताह में टीम अपने अंतिम ब्रह्मास्त्र को प्रदर्शित करने के लिए तैयार है। गाना पसूरी बेहद लोकप्रिय है। डिजिटल दुनिया में और टीम उसी जादू को फिर से बनाने की उम्मीद कर रही है।' बता दें, फिल्म 28 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

प्रमुख खबरें

Nagaon Lok Sabha Bypoll: BJP प्रत्याशी देवाशीष शर्मा बदरुद्दीन अजमल से 1.46 लाख मतों से आगे

Salman Khan ने लॉन्च किया अपना यूट्यूब चैनल, फैंस के लिए क्या होगा खास?

Zubeen Garg केस में अमृत प्रभा को मिली जमानत, लंबी सुनवाई के बाद गुजरात HC ने सुनाया फैसला

Navratri Recipes 2026: व्रत में साबूदाना खिचड़ी से हटकर खाएं कुछ नया, ट्राई करें दही और शकरकंद की ये चटपटी चाट