मेरठ से होकर गुजरी, हरिद्वार लेजाई गई पूर्व सीएम कल्याण सिंह की अस्थियां

By राजीव शर्मा | Sep 16, 2021

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह का अस्थि कलश हरिद्वार ले जाया गया। बाबूजी की अस्थियों को गंगा में प्रवाहित करने के लिए उनके बेटे राजवीर सिंह राजू भैय्या अस्थियों को हरिद्वार लेकर गए। नई दिल्ली से अक्षरधाम मंदिर फ्लाई ओवर से मेरठ एक्सप्रेस वे से मेरठ होते हुए हरिद्वार गए। इस दौरान मेरठ में अनेक जगह एकत्र कार्यकर्ताओं ने पुष्पवर्षा कर पूर्व सीएम को श्रृद्धांजलि दी।

कंकरखेड़ा हाईवे पर गार्डन सिटी रिसोर्ट के सामने श्रद्धांजलि कार्यक्रम में यात्रा कुछ देर रूकी, जहां पर स्थानीय लोगों ने पूर्व मुख्यमंत्री के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। यात्रा में सांसद, कई विधायक, व्यापारी और भाजपाई शामिल थे। पूर्व मुख्यमंत्री के बेटे व सांसद राजवीर सिंह उर्फ राजू ने कार्यक्रम में अपने पिता के चित्र पर पुष्प चढ़ाकर और उनको नमन किया। अस्थि कलश यात्रा में बुलंदशहर के सांसद भोला सिंह, अलीगढ़ से पूर्व मंत्री जयवीर सिंह व कई सांसद और विधायक शामिल थे। इस दौरान संजय कुमार ने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री की अस्थियां सबसे पहले नरोरा की गंगाजी में प्रवाहित की गई। उसके बाद अयोध्या  में और तीसरे चरण में हरिद्वार गंगाजी में अस्थि विसर्जित की जाएंगी। 

प्रमुख खबरें

रुपये की जबरदस्त रिकवरी: RBI Support और FPI Investment से लगातार छठे दिन Dollar के मुकाबले बढ़ी भारतीय मुद्रा

Bajaj Finance Q1 Results: रिकॉर्ड मुनाफे के साथ Share Price ने छुआ नया शिखर, निवेशकों की हुई चांदी

Commonwealth Games जूडो: अस्मिता, हर्ष और यामिनी ने फाइनल में पहुंचकर पदक पक्के किए

Muslims में Polygamy प्रथा पर Supreme Court ने केंद्र सरकार से मांगा जवाब