पाकिस्तान के पंजाब में यात्री ट्रेन पटरी से उतरी; एक व्यक्ति की मौत, कई यात्री घायल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 17, 2025

पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में रविवार को एक ट्रेन के चार डिब्बे पटरी से उतर गए। इस घटना में कम से कम एक व्यक्ति की मौत हो गई और कई अन्य यात्री घायल हो गए। मीडिया में आई खबर से यह जानकारी मिली।

‘जियो न्यूज’ की रिपोर्ट के अनुसार, यह दुर्घटना प्रांत के लोधरान रेलवे स्टेशन के पास हुई। घटना के समय ट्रेन पेशावर से कराची जा रही थी। कम से कम 19 घायल यात्रियों को क्षतिग्रस्त डिब्बों से निकालकर अस्पताल ले जाया गया, जहां एक व्यक्ति की मौत हो गई।

रिपोर्ट में लोधरान की उपायुक्त डॉ. लुबना नजीर के हवाले से बताया गया है कि दो अन्य यात्रियों की हालत गंभीर है। उन्होंने कहा, ‘‘दुर्घटना का सही कारण अभी ज्ञात नहीं है।’’ उन्होंने बताया कि इस रेलवे लाइन पर रेल सेवाएं सामान्य रूप से बहाल हो गई हैं।

प्रमुख खबरें

सपा नेता Azam Khan को Supreme Court और High Court से बड़ी राहत

जामनगर में HADR अभ्यास सहायता सेतु शुरू, Quad की कार्यस्तरीय बैठक भी आयोजित

NDMC दिल्ली के तीन प्रमुख पार्कों में शुरू करेगी पांच प्रकृति कैफे, मिली मंजूरी

मनीला में Quad Summit: वैश्विक तनाव के बीच शांति और स्थिरता की जरूरत, PM Modi ने दिया जोर