लॉकडाउन 3.0: 17 मई तक बंद रहेंगी ट्रेन सेवाएं, राज्यों के अनुरोध पर चलेंगी विशेष ट्रेनें

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 02, 2020

रांची। रेलवे ने घोषणा की है कि देश में लॉकडाउन 17 मई तक बढ़ाये जाने के फैसले को देखते हुए अब सभी यात्री ट्रेनों को 17 मई तक के लिए रद्द कर दिया गया है। रेलवे के प्रवक्ता ने यहां बताया कि इस दौरान न तो कोई यात्री ट्रेन चलेगी और न ही किसी प्रकार के रेलवे टिकट जारी किये जायेंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस दौरान स्टेशन पर किसी यात्री को आने की आवश्यकता नहीं है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि विशेष यात्री ट्रेनें केवल राज्य सरकारों के अनुरोध पर चलायी जायेंगी और इसके लिए यदि किसी को यात्रा करनी है तो संबद्ध राज्यों से संपर्क करना होगा। 

विशेष ट्रेनों में उन्हीं लोगों को यात्रा की अनुमति होगी जिनकी सूची संबद्ध राज्य के अधिकारियों की ओर से आयेगी और इसके लिए पंजीकरण भी राज्यों के अधिकारी करेंगे। इन ट्रेनों के लिए भी रेलवे कोई टिकट नहीं जारी कर रहा है। प्रवक्ता ने बताया कि आगे जब यात्री ट्रेनों की सेवा पुनः प्रारंभ की जायेगी तो इसकी सूचना दी जायेगी।

इसे भी देखें : देश में 17 May तक बढ़ा Lockdown, Train, Plane सब बंद 

प्रमुख खबरें

Hardik Pandya Suffers Fresh Injury | टीम इंडिया को बड़ा झटका! हार्दिक पंड्या फिर चोटिल, न्यूजीलैंड दौरे से बाहर,

Odisha Heavy Rain: गहरे दबाव से भारी बारिश, 14500 लोग राहत केंद्रों में भेजे गए

Ganesh visarjan Mumbai | जयकारों, ढोल-ताशों और अश्रुपूरित आंखों से बप्पा को विदाई, अंतिम दिन 16,000 से अधिक प्रतिमाओं का विसर्जन

जल संरक्षण को जनभागीदारी से जोड़ें: CR Patil ने कहा- IIWW की तकनीकें जमीन पर उतारना जरूरी