हरियाणा के फतेहाबाद में भाखड़ा नहर में गिरा सवारी वाहन, एक व्यक्ति की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 01, 2025

हरियाणा के फतेहगढ़ जिले में 14 यात्रियों को ले जा रहे एक सवारी वाहन के भाखड़ा नहर में गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि 11 लोग बह गए। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि वाहन में सवार अधिकतर यात्री महमारा गांव के थे और वे पंजाब के फाजिल्का जिले के एक गांव में शादी समारोह में शामिल होकर लौट रहे थे। उन्होंने बताया कि जब ‘क्रूजर’ वाहर सरदारेवाला गांव के पास पहुंचा तो घने कोहरे के कारण दृश्यता कम होने की वजह से चालक ने वाहन पर नियंत्रण खो दिया और वाहन भाखड़ा नहर में जा गिरा।

एक अधिकारी ने बताया, हमने एक व्यक्ति का शव बरामद कर लिया है। लापता 11 यात्रियों का पता लगाने के प्रयास जारी हैं। अधिकारी ने बताया कि राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल, राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल और गोताखोरों की टीमें बचाव अभियान चला रही हैं।

प्रमुख खबरें

UP में AI और Semiconductor हब बनेगा नया आधार, सुनील शर्मा बोले- कृषि से जुड़ेगा तकनीक का भविष्य

AIIMS Jodhpur के कार्यकारी निदेशक का दिल्ली तबादला, रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

CEC Gyanesh Kumar का इस्तीफा पत्र फर्जी, Election Commission ने किया स्पष्ट

भारत छठी पीढ़ी के लड़ाकू विमान बनाने पर जुटा, Rajnath Singh ने चुनौतियों के बीच जताया अडिग संकल्प