भारत में यात्री वाहनों की बिक्री जनवरी में 11 प्रतिशत बढ़ी: ऑटो इंडस्ट्री SIAM

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 11, 2021

नयी दिल्ली। ऑटो उद्योग की संस्था सिआम ने गुरुवार को कहा कि भारत में यात्री वाहनों की थोक बिक्री जनवरी 2021 में 11.14 प्रतिशत बढ़कर 2,76,554 इकाई हो गई, जबकि जनवरी 2020 में यह आंकड़ा 2,48,840 इकाई था। सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स (सियाम) के ताजा आंकड़ों के मुताबिक जनवरी 2020 में डीलरों को दोपहिया वाहनों की आपूर्ति 6.63 प्रतिशत बढ़कर 14,29,928 इकाई हो गई, जो पिछले साल की समान अवधि में 13,41,005 इकाई थी।

इसे भी पढ़ें: फाइनेंशियल टाइम्स की रैंकिंग में IIM कोलकाता को मिला 44वां स्थान

इन आंकड़ों के मुताबिक जनवरी 2021 में मोटरसाइकिल की बिक्री 5.1 प्रतिशत बढ़कर 9,16,365 इकाई हो गई। इस दौरान स्कूटर की बिक्री 9.06 प्रतिशत बढ़ी। हालांकि, तिपहिया वाहनों की बिक्री में 56.76 प्रतिशत की कमी हुई।

प्रमुख खबरें

Yemen: राजधानी Sanaa के पास हवाई हमलों में 25 लोगों की मौत, 30 घायल

Ayodhya में रामभक्तों पर गोली चलवाने वाले माफी मांगकर आएं: Yogi Adityanath

Akhilesh Yadav परिवार सहित 12 दिसंबर को करेंगे Ayodhya में राम मंदिर और हनुमानगढ़ी के दर्शन

2029 Lok Sabha Election में भाजपा की सत्ता से होगी विदाई, कोच्चि में बोले Abhijit Deepke