कोरोना का नया स्वरूप, लंदन से आए यात्री में संक्रमण की पुष्टि, सैंपल को टेस्ट के लिए भेजा गया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 22, 2020

चेन्नई। दिल्ली होकर लंदन से आए एक यात्री में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है और उसके नमूनों के जीनोम का विश्लेषण कर पता लगाया जाएगा कि क्या यह ब्रिटेन में वायरस के नए स्वरूप के समान है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने मंगलवार को इस बारे में बताया। राज्य के स्वास्थ्य सचिव जे राधाकृष्णन ने बताया कि कोरोना वायरस से संक्रमित यात्री को सरकार संचालित ‘किंग इंस्टीट्यूट ऑफ प्रीवेन्टिव मेडिसीन एंड रिसर्च’ केंद्र में भर्ती कराया गया है। उन्होंने संवाददाताओं को बताया कि व्यक्ति के नमूने को जीनोम विश्लेषण के लिए राष्ट्रीय विषाणु विज्ञान संस्थान, पुणे भेजा जाएगा। 

इसे भी पढ़ें: जो बाइडन ने सार्वजनिक रूप से लगवाया कोरोना वायरस का टीका, किया गया सीधा प्रसारण 

उन्होंने बताया कि ग्रेटर चेन्नई नगर निगम के अधिकारी, लोक स्वास्थ्य विभाग के साथ मिलकर बाहर से आने वालों के स्वास्थ्य की स्थिति का पता लगा रहे हैं। एअर इंडिया की लंदन-दिल्ली उड़ान से आए छह यात्रियों में सोमवार को कोरोना वायरस संक्रमुण की पुष्टि हुई है। पांच यात्रियों में दिल्ली हवाई अड्डे पर संक्रमण की पुष्टि हुई और एक व्यक्ति दिल्ली से चेन्नई के लिए रवाना हो गया था। ब्रिटेन में नए प्रकार के कोरोना वायरस का मामला सामने आया है और यह बहुत तेजी से फैलता है।

प्रमुख खबरें

Pakistan: PTI के प्रदर्शन से पहले Imran Khan की दो और बहनें हिरासत में, कोट लखपत जेल भेजी गईं

Sangrur में व्यक्ति के आत्महत्या प्रयास के बाद Punjab में मादक पदार्थों पर सियासी तकरार

Maharashtra: युवाओं को विदेश में नौकरी दिलाने के लिए CM Devendra Fadnavis ने शुरू की नई नीति

Starbucks चेन्नई में खोलेगी Global Capability Center, 800 लोगों को मिलेगा रोजगार