पेरिस की हाई स्पीड ट्रेन फंसी सुरंग में, करीब 6 घंटे तक सुरंग के भीतर फंसे रहे यात्री

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 05, 2019

पेरिस। बिजली गुल हो जाने के कारण मंगलवार को पेरिस की हाई स्पीड ट्रेन में सवार यात्री करीब छह घंटे तक सुरंग के भीतर फंसे रहे। इस दौरान गर्मी और रोशनी की कमी के साथ-साथ उन्हें शौचालय की कमी से भी जूझना पड़ा।

फ्रेंच रेल ऑपरेटर एसएनसीएफ ने बताया कि बार्सिलोना जा रही ट्रेन पेरिस के बाहर सुरंग में फंस गई। बिजली हालांकि 10-15 मिनट के लिए ही गई थी लेकिन ट्रेन जहां रूकी थी, उस वजह से वह देर तक स्टार्ट नहीं हुई।

इसे भी पढ़ें: पेरिस से मुंबई जा रहा एयरबस ए340 विमान ईरान में आपात स्थिति में उतरा

सुरंग के भीतर फंसे हुए यात्रियों को लाने के लिए एक नयी ट्रेन भेजी गई, लेकिन इससे कोई लाभ नहीं हुआ। यात्रियों को एसएनसीएफ कर्मचारियों, पुलिस और अग्निशमन दल के कर्मियों ने मिलकर सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

प्रमुख खबरें

NIA कोर्ट ने PFI के 4 सदस्यों को शशिकुमार मर्डर केस में सुनाई उम्रकैद

AIIMS Nagpur: सुरक्षा के आश्वासन के बाद रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

Odisha School Textbooks में मिलीं 1741 गलतियां, सरकार ने पूर्व निदेशक सहित चार को किया निलंबित

S Jaishankar ने नाविकों पर हमलों को बताया अस्वीकार्य, Liberia के साथ मिलकर बनाया मित्र समूह