The Telegraph के पूर्व संपादक R Rajagopal का पासपोर्ट फंसा, Kerala CM ने Suvendu Adhikari से की अपील

By अभिनय आकाश | Jun 29, 2026

केरल के मुख्यमंत्री वीडी सतीसन ने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी को पत्र लिखकर 'द टेलीग्राफ' के पूर्व संपादक आर. राजगोपाल के पासपोर्ट रिन्यूअल के मामले में तुरंत दखल देने की मांग की है। बताया जा रहा है कि वोटर लिस्ट से नाम हटने के कारण पुलिस वेरिफिकेशन में नेगेटिव रिपोर्ट आने की वजह से उनका आवेदन रुका हुआ है। 29 जून को लिखे अपने पत्र में सतीसन ने कहा कि राजगोपाल का पासपोर्ट रिन्यूअल का आवेदन कोलकाता पुलिस की नेगेटिव वेरिफिकेशन रिपोर्ट के कारण रुका हुआ है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्हें पता चला है कि प्रतिकूल रिपोर्ट विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत मतदाता सूची से राजगोपाल का नाम हटाए जाने पर आधारित है। उन्होंने आगे कहा कि चुनावी मामले को उचित अपील प्रक्रिया के माध्यम से आगे बढ़ाया जा रहा है, लेकिन पुलिस रिपोर्ट के कारण पासपोर्ट के नवीनीकरण में देरी हुई है। अधिकारी से हस्तक्षेप का अनुरोध करते हुए सतीशान ने लिखा, इन परिस्थितियों में मैं आपसे अनुरोध करता हूं कि कृपया इस मामले को तत्काल देखें। इस पत्र में राजगोपाल को फ्लैट 3A, 12 डोवर रोड, कलकत्ता का निवासी बताया गया है और उनके पासपोर्ट रिन्यूअल एप्लीकेशन का फाइल नंबर भी दिया गया है।

इसे भी पढ़ें: नई भाजपा के रोल मॉडल हैं योगी, हेमंत और शुभेंदु!

थरूर ने सतीसन के पत्र का समर्थन किया

कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने सतीसन के दखल का समर्थन करते हुए कहा कि राजागोपाल जैसे मामलों में सभी राजनीतिक दलों के समर्थन की ज़रूरत होती है। एक्स पर मुख्यमंत्री का पत्र शेयर करते हुए थरूर ने लिखा, यह एक मुख्यमंत्री की ओर से दूसरे मुख्यमंत्री के लिए एक अहम पहल है। बेशक, इसका जवाब यही मिलेगा कि यह केंद्र सरकार का मामला है और राज्य सरकार इसे नहीं देख सकती। उन्होंने आगे कहा कि लेकिन सच तो यह है कि जब भी न्याय में इस तरह की गंभीर चूक होती है, तो सभी लोकतांत्रिक भारतीयों को पीड़ितों के समर्थन में एकजुट होना चाहिए, ताकि जल्द से जल्द कोई उचित समाधान निकल सके। थरूर ने यह भी कहा कि राजागोपाल का मामला कोई अकेला मामला नहीं है। उन्होंने लिखा कि ऐसे मामले (SIR अधिकारियों की तरफ़ से सामान्य समझ की भारी कमी वाले और भी मामले सामने आए हैं) सरकार के लिए लगातार अनावश्यक शर्मिंदगी का कारण बनते जा रहे हैं।

प्रमुख खबरें

वाहन उद्योग ने CAFE 3 मानकों का किया स्वागत, 2027 से लागू होंगे नए नियम

Tamil Nadu CM Vijay बोले- TVK जनता की सेवा के लिए राजनीति में आई, राजशाही के लिए नहीं

Asian Games में Neeru Dhanda और Kynan Chenai ने ट्रैप मिक्स्ड टीम में जीता Gold Medal

Asian Games 2026: Top 10 में India की Entry, कल Cricket और Hockey पर सबकी नजरें