पिछले चार मैच हमारी युवा टीम के लिये अच्छी सीख : राहुल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 02, 2021

पंजाब किंग्स के कप्तान के एल राहुल ने माना कि यूएई में खेले गये इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के पिछले चार मैचों से उनकी टीम को अच्छी सीख मिली, जिनमें से दो में उसे करीबी अंतर से जीत जबकि दो में हार मिली।

उन्होंने कहा कि केकेआर के खिलाफ उनकी टीम ने बेहतरीन खेल दिखाया और वह जीत की हकदार थी। अपनी 67 रन की कप्तानी पारी के लिये मैन ऑफ द मैच चुने गये राहुल ने कहा, ‘‘हमने बेहतरीन खेल दिखाया। हमें अहसास हो गया था कि यह अच्छा विकेट है। इसमें अधिक स्पिन नहीं थी। वास्तव में खुश हूं कि हम जीत दर्ज करके दो अंक हासिल करने में सफल रहे।’’

केकेआर ने कई कैच टपकाये और उसके कप्तान इयोन मोर्गन ने बाद में स्वीकार किया कि लचर क्षेत्ररक्षण का उनकी टीम को खामियाजा भुगतना पड़ा। मोर्गन ने कहा, ‘‘हमने अच्छा क्षेत्ररक्षण नहीं किया और कैच टपकाये। स्वयं मैंने शुरू में कैच छोड़ा। इस विकेट पर हमारा स्कोर बराबरी का था।

हमने संघर्ष किया और वापसी की लेकिन कैच छोड़ने का खामियाजा भुगता।’’ राहुल त्रिपाठी ने 19वें ओवर में केएल राहुल का कैच ले लिया था लेकिनतीसरे अंपायर ने बल्लेबाज के पक्ष में फैसला दिया।

मोर्गन ने कहा, ‘‘मेरा मानना था कि त्रिपाठी का कैच सही था लेकिन करीब से देखने पर तीसरे अंपायर को इसका उलटा लगा। हम उनके फैसले से सहमत थे। उम्मीद है कि बाकी बचे दो मैचों में हम अच्छा खेल दिखाकर प्लेऑफ में जगह बनाएंगे।

प्रमुख खबरें

Raymond Lifestyle और Honda Cars के वित्तीय परिणामों में मिले-जुले रुझान

Umesh Patel: सरकारी काम में बाधा डालने के मामले में सांसद को दो साल की सजा

Commonwealth Games 2022: ग्लास्गो में जैसमीन और प्रीति समेत चार मुक्केबाजों ने जीते स्वर्ण

Ayodhya राम मंदिर चढ़ावा चोरी की जांच अंतिम चरण में, ट्रस्ट सदस्य का बयान