पासवान ने NFSA के तहत अनाज नहीं पा रहे 14 लाख लोगों की बिहार सरकार से मांगी सूची

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 23, 2020

पटना। केंद्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्री रामविलास पासवान ने बृहस्पतिवार को कहा कि बिहार सरकार उन 14 लाख लोगों की सूची शीध्र भेजे जिन्हें राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (एनएफएसए) के तहत अनाज नहीं मिल पा रहा है, ताकि उनके लिए अनाज भेजा जा सके। पासवान ने फोन पर कहा कि पूरे देश में 71 करोड लोगों को राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम का लाभ मिलना हैपर उनमें 39 लाख लोगों को अबतक राशन कार्ड जारी नहीं किया जा सका है। बिहार यह संख्या सबसे अधिक 14 लाख है। उन्होंने कहा कि बिहार सरकार इन 14 लाख लोगों के नाम शीध्र भेजे और ताकि उनके लिए अनाज भेजा जा सके। 

पासवान ने कहा कि इस संबंध में उपमुख्यमंत्री से बात की है और आज एक पत्र भी राज्य सरकार को हम लिख रहे हैं।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत बिहार के लिए 12.97 लाख मेट्रिक टन अनाज (4.32 लाख मेट्रिक टन प्रति महीना) आवंटित किया गया है जिसमें से राज्य ने लॉकडाउन के बाद 4.29 लाख मेट्रिक टन का उठाव कर लिया है। पासवान ने कहा कि यह राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत के नियमित आवंटन के अतिरिक्त है। उन्होंने कहा कि बिहार में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत आने वाले लोगों की संख्या 8.71 करोड़ है, लेकिन अभी इसका लाभ पाने वालों की संख्या 8.57 करोड है। इसलिए बिहार में 14 लाख अन्य लोगों को इस योजना से जोडा जा सकता है।

इसे भी देखें : लॉकडाउन में गरीब परिवारों और किसानों को मोदी सरकार ने दी बड़ी राहत 

प्रमुख खबरें

Pitru Paksha 2026: पूर्णिमा तिथि के श्राद्ध की संपूर्ण विधि, सामग्री और ऋषि तर्पण के विशेष मंत्र

Pitru Paksha में Purnima Shraddh पर तर्पण और Panchabali की पूरी विधि

Nagpur-Mumbai Duranto Express पर पत्थरबाजी, शीशा टूटने से यात्री घायल, रेलवे की चेतावनी- ट्रेन पर पत्थर फेंका तो भुगतनी होगी 10 साल की जेल

Asian Games: Manush Shah और Yashaswini Ghorpade प्री-क्वार्टर फाइनल में हारे