पिता को कोरोना का संक्रमण होने वाली खबर का दिशा पटानी ने किया खंडन, कहा-पापा ठीक है

By रेनू तिवारी | Aug 06, 2020

रिपोर्ट्स के मुताबिक  ताजा जानकारी ये सामने आयी थी कि  बॉलीवुड अभिनेत्री दिशा पटानी के पिता जगदीश सिंह पटानी, जो राज्य के बिजली विभाग की सतर्कता इकाई में डिप्टी एसपी हैं, का कोरोनोवायरस का टेस्ट पॉजिटिव आया है लेकिन कुछ ही घंटों में दिशा पटानी की टीम ने इस बात को पूरी तरह स खारिज कर दिया और कहा कि दिशा कके पिता पूरी तरह से ठीक है।

इसे भी पढ़ें: एकता कपूर के कई मशहूर शो में काम कर चुके समीर शर्मा का शव घर में पंखे से लटका मिला 

 बॉलीवुड कीबात करें तो बच्चन परिवार भी कोरोना की चपेट में आ गया था। अमिताभ बच्चन, ऐश्वर्या राय बच्चन और आराध्या के साथ अस्पताल से घर लौट आए, जब उन्होंने कोरोनोवायरस के लिए नकारात्मक परीक्षण किया। हालांकि, अभिषेक बच्चन अभी भी अस्पताल में भर्ती हैं। काम के मोर्चे पर, दिशा को अगली बार सलमान खान अभिनीत फिल्म 'राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई' में देखा जाएगा। प्रभुदेवा के निर्देशन में रणदीप हुड्डा और जैकी श्रॉफ भी मुख्य भूमिकाओं में होंगे।

इसके अलावा, मोहित सूरी की 'एक विलेन 2' के लिए भी अभिनेत्री को चुना गया है, जिसमें जॉन अब्राहम, आदित्य रॉय कपूर और तारा सुतारी भी हैं।

प्रमुख खबरें

CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग: Abhijeet Deepke ने दिल्ली जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का आह्वान किया

MP Deputy CM Jagdish Devda ने OSD को पद से हटाया, शराब ठेके में रिश्वत के आरोपों पर जांच का आदेश

Kerala cabinet: बुजुर्गों की देखभाल को कानूनी गारंटी देने वाले विधेयक को मिली मंजूरी

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा