RSS के सख्त खिलाफ थे पटेल, भाजपा के श्रद्धांजलि देने से खुशी होती है: प्रियंका

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 31, 2019

नयी दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने देश के पहले गृह मंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर उन्हें याद किया और भाजपा एवं आरएसएस पर निशाना साधते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि पटेल राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ के सख्त खिलाफ थे और आज सत्तारूढ़ पार्टी को उन्हें श्रद्धांजलि देते देख बहुत खुशी होती है। उन्होंने यह दावा भी किया कि भाजपा का अपना कोई स्वतंत्रता सेनानी महापुरुष नहीं है।

इसे भी पढ़ें: जम्मू-कश्मीर और देश के दूसरे राज्यों में कोई फर्क नहीं रहा, घाटी में आज से सब कुछ बदल गया

प्रियंका ने ट्वीट कर कहा, सरदार पटेल कांग्रेस के निष्ठावान नेता थे जो कांग्रेस की विचारधारा के प्रति समर्पित थे। वह जवाहरलाल नेहरू के क़रीबी साथी थे और आरएसएस के सख़्त ख़िलाफ थे। आज भाजपा द्वारा उन्हें अपनाने की कोशिशें करते हुए और उन्हें श्रद्धांजलि देते देख कर बहुत ख़ुशी होती है। 

इसे भी पढ़ें: जम्मू-कश्मीर से लद्दाख को अलग करने के फैसले को माकपा ने बताया शर्मनाक

उन्होंने कहा,  भाजपा के इस कदम से दो चीजें स्पष्ट होती हैं। पहला यह कि उनका अपना कोई स्वतंत्रता सेनानी महापुरुष नहीं है। तक़रीबन सभी कांग्रेस से जुड़े थे। दूसरा, सरदार पटेल जैसे महापुरुष को एक न एक दिन उनके शत्रु भी नमन करने लग गए।’’

All the updates here:

प्रमुख खबरें

Olympic Ice Hockey में Team Canada का तूफान, France को 10-2 से रौंदकर मचाया तहलका।

IND vs PAK मैच में हार का डर? बीच में ही स्टेडियम छोड़कर निकले PCB चीफ Mohsin Naqvi

T20 World Cup: भारत से हार के बाद पाकिस्तान में गुस्सा, प्रशंसकों ने टीम पर उठाए सवाल

IND vs PAK: महामुकाबला बना एकतरफा, Team India ने Pakistan को 61 रन से धोकर 8-1 की बढ़त बनाई।