Pathaan Teaser Out: कुर्सी की पेटी बांध लिजिये, KING KHAN की धमाकेदार वापसी मौसम बिगाड़ने वाली है

By एकता | Nov 02, 2022

बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख़ खान आज यानी 2 नवंबर को 57 साल के हो गए हैं। हर साल की तरह आज भी फैंस अभिनेता को जन्मदिन की शुभकामनाएं देने और उनका दीदार करने के लिए मुंबई स्थित उनके घर मन्नत के बाहर लाइन लगा कर खड़े हैं। इन सब के बीच शाहरुख़ खान ने अपने जन्मदिन के खास मौके पर अपनी आगामी फिल्म पठान का टीज़र रिलीज कर दिया है, जिसे देखकर सभी इंटरनेट यूज़र्स के रोंगटे खड़े हो गए हैं। पठान का टीज़र सोशल मीडिया पर हॉट टॉपिक बना हुआ है और हर तरफ वाहवाही बटोर रहा है।

इसे भी पढ़ें: आखिरी फिल्म में बड़ी स्क्रीन पर चमके Puneeth Rajkumar, 'गंधाडा गुड़ी' ने जीता दर्शकों का दिल

टीज़र की शुरुआत किंग खान की धमाकेदार और एक्शन से भरपूर एंट्री के साथ होती है। अभिनेता के अलावा टीज़र में दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम भी बड़े ही दासु अवतार में नजर आ रहे हैं। लगभग दो मिनट का ये टीज़र जबरदस्त एक्शन सीन, खून खराबे, सस्पेंस और शाहरुख़ खान टच से भरपूर है, जो हर बीतते सेकंड आपको उंगलियां चंबाने पर मजबूर कर देगा।

इसे भी पढ़ें: अपनी बहन के एक्स को डेट कर रही हैं Khushi Kapoor? Janhvi Kapoor ने अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी

फिल्म पठान का टीज़र रिलीज होते ही इंटरनेट पर छा गया है। सोशल मीडिया के हर प्लेटफार्म पर टीज़र इस वक्त हॉट टॉपिक बना हुआ है। अभिनेता के नए लुक से सोशल मीडिया यूजर्स काफी इम्प्रेस नजर आ रहे हैं और जमकर उनकी तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने तारीफ करते हुए लिखा, 'किंग इस बैक'। एक अन्य ने लिखा, 'ये क्या कर दिया सर, बवाल'। टीज़र देखने के बाद लोगों की उत्सुकता बढ़ गयी है और अब सब अभिनेता की धमाकेदार वापसी का इंतजार कर रहे हैं। पठान, अगले साल 25 जनवरी को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

View this post on Instagram

A post shared by Shah Rukh Khan (@iamsrk)

प्रमुख खबरें

ISSF World Cup में Swapnil Kusale और सरबजोत सिंह संभालेंगे भारतीय दल की कमान

UP के 18 शहरों में दौड़ेंगी 1,725 AC Electric Buses, कैबिनेट ने दी मंजूरी

मक्खी मारने के लिए हथौड़े का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए, केंद्र और दिल्ली पुलिस को मेट्रो और ट्रेनों पर लगी पूर्ण रोक हटाने का SC ने दिया निर्देश

सर्वपितृ अमावस्या पर इन 4 जगहों पर जलाएं दीपक, 10 अक्टूबर को तर्पण से पितरों को मिलेगी शांति