ईडन गार्डन्स में गरजा पठान ब्रदर्स का बल्ला, छक्के इतने कि आसमान ताकते रहे फिरंगी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 18, 2022

लीजेंड्स लीग क्रिकेट में 16 सितंबर को कोलकाता के ईडन गार्डन्स में इंडियन महाराजा और वर्ल्ड जायंट्स आमने-सामने दिखे। इस मुकाबले में वर्ल्ड जायंट्स को 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा है। 

वहीं, 171 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी हरभजन सिंह की टीम ने शानदार बल्लेबाजी दिखाई। पहले तनमय श्रीवास्तव ने 8 चौकों और एक छक्के की मदद से 54 रनों की शानदार पारी खेली। उसके बाद पठान बंधुओं ने तूफानी बल्लेबाजी कर वर्ल्ड जायंट्स की टीम को घुटने टेंकने पर मजबूर कर दिया। 

फैंस की यादों में गोते लगाते दिखे यूसुफ पठान

यूसुफ पठान ने 35 गेंदो में 3 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 50 रनों की तूफानी पारी खेली। जिसके बाद वे एक बार फिर फैंस की यादों में गोते लगाते दिखे। वहीं, दूसरी तरफ उनका साथ देने आए इरफान पठान ने 3 गगनचुम्बी छक्के लगाकर मैच को इंडियन महाराजा की झोली में डाल दिया। उन्होने 9 गेंदों में 20 रनों की नाबाद पारी खेली। 

दोनो भाईयों की शानदार बल्लेबाजी देखने के बाद ट्विटर पर बधाईयों की बाढ़ सी आ गई है। वहीं, मैदान में भी पठान ब्रदर्स को ढेरो शुभकामनाएं मिलीं।  

प्रमुख खबरें

Air India को चाहिए $1.5 Billion की भारी Funding, Tata Sons और Singapore Airlines से मांगी बड़ी मदद

Rohingya refugees ने Bangladesh में निकाली रैली, सुरक्षित म्यांमा वापसी की मांग की

Delhi High Court ने PM आवास के पास स्थित 3 झुग्गी बस्तियों को खाली करने के लिए 6 हफ्ते दिए

US Open 2026 को लगा बड़ा झटका, Novak Djokovic को हराने वाले Joao Fonseca पेट की चोट के कारण बाहर