ग्वालियर चंबल अंचल के सबसे बड़े JAH अस्पताल में मरीज हो रहा है परेशान

By सुयश भट्ट | Dec 20, 2021

भोपाल। मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में जयारोग्य चिकित्सालय में आने वाले मरीजों को फिर परेशान होना पड़ रहा है। गजरा राजा मेडिकल कॉलेज के जूनियर डॉक्टर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चल गए है। जीआरएमसी सहित देश के सभी मेडिकल कॉलेजों में जूनियर डॉक्टरों का नया बैच अब तक नहीं आ पाया है।

दरअसल नए बैच की प्रवेश प्रक्रिया जल्द खत्म करने की मांग को लेकर जीआरएमसी के जूनियर डॉक्टर एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. श्रीकांत शर्मा के नेतृत्व में सोमवार से जूनियर डॉक्टर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे। मेडिकल कॉलेज में पीजी कोर्स में नया बैच हर साल 1 मई से आ जाता था। पीजी कोर्स के फाइनल बैच के पेपर हो चुके हैं।

आपको बता दें कि इस मामले की अगली सुनवाई 4 जनवरी को होगी। अगर 4 जनवरी को भी कोर्ट ने फैसला दे दिया तो भी चिकित्सा शिक्षा विभाग को नए बैच के प्रवेश की प्रक्रिया पूरी करने में मार्च लग जाएगा, इसलिए यह सत्र शून्य होने की संभावना बढ़ गई है।

जूनियर डॉक्टर एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ हुमांशु गौर ने कहा कि फेडरेशन ऑफ रेसीडेंट डॉक्टर एसोसिएशन दिल्ली के आह्वान पर जूनियर डॉक्टर हड़ताल पर गए है। हमारी मांग है कि जब तक नया बैच नहीं आता तब तक सरकार नॉन एकेडिमक जूनियर रेसीडेंट की अस्थायी नियुक्ति कर दे।

प्रमुख खबरें

Disha Salian मामले में नाम घसीटे जाने पर बोले Sooraj Pancholi, कहा- मेरा कोई लेना-देना नहीं

Vanakkam Poorvottar: Meghalaya में BJP ने कर दिया बहुत बड़ा खेल, एक झटके में बदल डाला विधानसभा का पूरा गणित

Asian Games में Anantjeet Naruka और Parinaaz Dhaliwal ने जीता ऐतिहासिक कांस्य पदक

काम और जिंदगी के उलझन में फंसे Govinda, पुराने साथी Anupam Kher ने बढ़ाया हौसला