दिल्ली के अस्पताल में लंबे समय तक बिजली गुल रहने से मरीजों को परेशानी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 21, 2022

नयी दिल्ली। रोहिणी में दिल्ली सरकार द्वारा संचालित डॉ बाबा साहेब आंबेडकर अस्पताल में मरीजों को शुक्रवार को उस वक्त मुश्किल का सामना करना पड़ा, जब एक ट्रांसफार्मर में आग लगने के कारण लंबे समय तक बिजली कटौती हुई एवं उसके फलस्वरूप चिकित्सा सेवाएं बाधित हुईं।

इसे भी पढ़ें: पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो जरदारी 21 मई को चीन की यात्रा पर जाएंगे

अधिकारियों ने यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने कहा, ‘‘अपराह्न लगभग तीन बजे ट्रांसफार्मर में भीषण आग लगने से बिजली आपूर्ति ठप हो गई। रात 10.30 बजे तक बिजली नहीं थी।’’ उन्होंने बताया कि बिजली कटौती से सर्जरी सहित चिकित्सा सेवाएं प्रभावित हुईं। हालांकि सभी मरीज ठीक हैं। उन्होंने कहा कि गंभीर स्थिति वाले मरीजों को अन्य अस्पतालों में स्थानांतरित किया जा रहा है।

प्रमुख खबरें

बैंक ब्याज वसूली में उचित तरीका अपनाएं, ग्राहकों को अतिरिक्त शुल्क लौटाएंः RBI

Odisha सरकार ने केंद्र से 1.56 करोड़ मच्छरदानी मुहैया करने का आग्रह किया

तटरक्षक बल ने भारतीय नौका से 173 किलोग्राम मादक पदार्थ जब्त किया, दो लोग हिरासत में

स्त्री-पुरूष समानता वाले संगठनों के प्रति महिला कर्मचारी अधिक वफादारः Report