By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Aug 31, 2026
राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी यादव ने पटना जिले में कथित तौर पर जहरीली शराब पीने से चार लोगों की मौत को लेकर सोमवार को बिहार सरकार पर निशाना साधा और दावा किया कि राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति पूरी तरह चरमरा गई है। पटना जिले के बाढ़ क्षेत्र में रविवार को कथित तौर पर जहरीली शराब पीने के बाद कम से कम चार लोगों की मौत हो गई। घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए यादव ने कहा, ‘‘बिहार में यह कोई अकेली घटना नहीं है।
उन्होंने कहा, ‘‘पटना के बाढ़ इलाके में कथित रूप से जहरीली शराब से हुई मौतें बेहद दुर्भाग्यपूर्ण हैं। राज्य सरकार इस मुद्दे को लेकर गंभीर है और उसने जांच के आदेश दिए हैं। दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।’’ राष्ट्रीय लोक मोर्चा (आरएलएम) के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि राज्य में जहरीली शराब से मौत की घटनाएं अक्सर हो रही हैं।
उन्होंने लोगों से शराब का सेवन छोड़ने की अपील की। कुशवाहा ने कहा, ‘‘अगर यह जहरीली शराब है तो इससे तत्काल मौत हो जाती है। अगर यह जहरीली नहीं भी है, तब भी यह लोगों को मौत की दिशा में ले जाती है।
लोगों को यह बात समझनी चाहिए और शराब का सेवन छोड़ देना चाहिए।’’ उन्होंने स्थानीय प्रशासन से भी मामले की जांच करने का आग्रह किया।