By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 14, 2022
पटना। बिहार की राजधानी पटना में स्कूलों में तत्काल भर्ती की मांग को लेकर शिक्षकों का प्रदर्शन मंगलवार को उस समय हिंसक हो गया जब पुलिस ने आंदोलनकारियों को तितर-बितर करने के लिए हल्का बल प्रयोग किया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों के मुताबिक आंदोलनकारी अभ्यर्थियों ने सड़क जाम कर दी, जिसके परिणामस्वरूप उनके और पुलिस के बीच झड़प हो गयी। उन्होंने बताया कि महीनों पहले पात्रता परीक्षा पास करने का दावा करने वाले आंदोलनकारी दोपहर के करीब डाक बंगला चौराहे पर जमा हो गए और रास्ते को जाम कर दिया, जिसके बाद पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा।