हिंदू दोस्त की अर्थी को मुसलमानों ने दिया कंधा, राम नाम सत्य के लगाए नारे

By निधि अविनाश | Jul 03, 2022

देश में जहां सामुदायिक हिंसा के कारण माहौल बिगाड़ने की कोशिश की जा रही है वहीं कुछ लोग ऐसे भी है जो हिंदू और मुस्लिम की एकता को बनाए रखने का काम कर रहे है। खबरों के मुताबिक पटना से एक ऐसी तस्वीर सामने आ रही है जिसे सुनकर आप भी हैरान हो जाएंगे। राजा बाजार के एक मुस्लिम परिवार ने हिंदू रिति-रिवाज का पालन करते हुए एक शख्स की शव यात्रा निकाली है। पटना के इस मुस्लिम परिलार ने न केवल हिंदू रिति-रिवाज से राम नाम सत्य कहा बल्कि एक शख्स की अर्थी को कंधा भी दिया। बता दें कि जिस शख्स का निधन हुआ वह 25 सालों से इसी मुस्लिम परिवार के साथ रह रहा था। निधन होने के बाद शख्स का हिंदू-रिति-रिवाज के साथ मुस्लिम परिवार ने अंतिम संस्कार किया। पटना के समनपुरा इलाके में रहने वाले मुस्लिम परिवार ने अर्थी को सजाया, कंधा दिा औऱ अंतिम संस्कार पटना के गंगा घाट में किया।

प्रमुख खबरें

कॉजपा प्रदर्शन से पहले दिल्ली में 25,000 जवान तैनात, 45 Metro स्टेशनों पर रोक

Donald Trump ने केटी जकारिया को बनाया White House की नई प्रेस सचिव

बाल शोषण के मामले में Rohan Rane को Paris की अदालत ने सुनाई 20 साल जेल की सजा

Brazil के Curitiba में स्कूल में 13 बच्चों को बंधक बनाने वाला हमलावर पुलिस कार्रवाई में ढेर