महिला ने अपने घुटने के मांस को मिलाकर बनाया पास्ता, खुद भी खाया और बॉयफ्रेंड को भी खिलाया

By एकता | May 13, 2023

स्पेन की रहने वाली एक महिला पाउला गोनू, जो पेशे से एक कंटेंट क्रिएटर है, इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में बनी हुई है। दरअसल, पाउला ने हाल ही में एक पॉडकास्ट के दौरान खुलासा किया कि उसने अपने घुटने के मांस को पकाकर खाया। इतना ही नहीं इंफ्लुएंसर ने अपने बॉयफ्रेंड को भी घुटने का मांस खिलाने का दावा किया है। पाउला के इस चौकाने वाले खुलासे के बारे में सुनकर सोशल मीडिया यूजर्स हैरान है।

 

इसे भी पढ़ें: Shubman Gill जुड़ेंगे ‘Spider Man: Across The Spider Verse’ के साथ, हिंदी और पंजाबी वर्जन के लिए देंगे अपनी आवाज


बॉयफ्रेंड को गर्लफ्रेंड ने खिलाया अपना मांस

पॉडकास्ट में बातचीत के दौरान पाउला ने इस बात का खुलासा किया। पाउला के मुताबिक, उसने और उसके बॉयफ्रेंड ने एक रोमांटिक डिनर डेट प्लान की थी। डिनर डेट पर पाउला ने स्पेगेटी (पास्ता) बनाई, जिसमें उसके घुटने का मांस भी मिला हुआ था। पाउला ने ये डिश खुद भी खायी और अपने बॉयफ्रेंड को भी खिलाई। इतना ही नहीं पाउला ने पॉडकास्ट में डिश को खाने के बाद अपने बॉयफ्रेंड के रिएक्शन के बारे में भी बताया। पाउला ने बताया कि उसके बॉयफ्रेंड को डिश पसंद आई थी।

 

इसे भी पढ़ें: DNA World Tour । मुंबई कॉन्सर्ट में Backstreet Boys के सदस्यों ने दर्शकों पर फेंके अपने अंडरवियर, भड़के सोशल मीडिया यूजर्स


घुटने की हाल ही में हुई थी सर्जरी

पाउला गोनू की हाल ही में घुटने की सर्जरी हुई थी, जिसके दौरान डॉक्टर ने उसका मांस निकाला था। गोनू ने पॉडकास्ट के दौरान बताया कि सर्जरी के बाद डॉक्टर ने उससे पूछा था कि क्या वह अपने घुटने के मांस को रखना चाहती है, जिसके जवाब में उसने हाँ कहा। पाउला ने आगे बताया कि सर्जन ने उसके घुटने के मांस को शराब में डाल दिया ताकि जब तक वह इसे रखना चाहें, मांस वैसा का वैसा रहे। सर्जरी के एक हफ्ते बाद, गोनू ने अपने घुटने के मांस को खाने का फैसला किया क्योंकि वह उसके शरीर का हिस्सा था। पाउला ने बताया कि ये मेरे शरीर का हिस्सा था, इसलिए मैं इसे वापस डालना चाहती थी।

प्रमुख खबरें

Congress MP टैगोर बोले- RSS अल-कायदा जैसा, BJP आगबबूला; Congress में भी बवाल

Travel Tips: नए साल का पहला दिन, बिना खर्च किए इन शानदार जगहों पर मनाएं दोस्तों संग जश्न

आज के भारत से भी पुराने फोल्डेड माउंटेन रेंज की कहानी... जिसके लिए अपने ही फैसले पर SC को लेना पड़ा U-टर्न

Kuldeep Sengar की रिहाई पर SC की रोक: बेटी ने लिखा भावुक पत्र, क्या न्याय जनता के शोर से तय होता है?