Paush Durga Ashtami 2025:पौष दुर्गाष्टमी व्रत से होती है मनोवांछित फलों की प्राप्ति

By प्रज्ञा पांडेय | Jan 07, 2025

आज पौष दुर्गाष्टमी है, यह व्रत हर माह शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि को रखा जाता है। इस दिन मां भगवती की विधि-विधान से पूजा की जाती है तो आइए हम आपको पौष दुर्गाष्टमी व्रत का महत्व एवं पूजा विधि के बारे में बताते हैं।

हिंदू धर्म में पौष दुर्गाष्टमी को बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। हर महीने इस तिथि को मां दुर्गा की पूजा करने के विधान है। माता रानी के भक्त इस दिन पूजा करने के साथ व्रत का पालन भी करते हैं। मां दुर्गा को प्रसन्न करने के लिए यह दिन बहुत ही खास माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, जो भी व्यक्ति इस दिन मां भगवती की पूजा और व्रत करते हैं उसकी सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं और जीवन के तमाम कष्टों से छुटकारा भी मिलता है। इस शुभ तिथि पर जगत जननी आदिशक्ति मां दुर्गा की विधिपूर्वक पूजा-अर्चना की जाती है और व्रत किया जाता है। पंडितों के अनुसार इन कामों को करने से जातक को मां दुर्गा का आशीर्वाद प्राप्त होता है और जीवन में खुशियों का आगमन होता है। मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए दान करने से  आर्थिक तंगी से छुटकारा मिलता है। इस साल पौष दुर्गाष्टमी 7 जनवरी को पड़ रही है। 

इसे भी पढ़ें: Putrada Ekadashi 2025: ब्रह्म योग में 10 जनवरी को किया जायेगा पुत्रदा एकादशी व्रत

मासिक दुर्गाष्टमी का दिन देवी दुर्गा को समर्पित होता है और इस दिन माता की विशेष पूजा-अर्चना की जाती है। माता दुर्गा को शक्ति की अधिष्ठात्री देवी माना जाता है। इस दिन माता की पूजा करने से पापों का नाश होता है और मन शुद्ध होता है। माता दुर्गा की कृपा से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।

पौष दुर्गाष्टमी व्रत के दिन ऐसे करें पूजा 

पंडितों के अनुसार पौष दुर्गाष्टमी का दिन बहुत खास होता है इसलिए इस दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान आदि से निवृत हो जाएं। फिर पूजा स्थल और मंदिर की साफ-सफाई करें। इसके बाद माता दुर्गा का प्रिय रंग अर्थात लाल रंग के वस्त्र धारण करें। इसके बाद चौकी पर लाल रंग का कपड़ा बिछाकर मां दुर्गा की प्रतिमा या फोटो स्थापित करें। देवी मां को जल अर्पित करें और घी का दीपक जलाएं। उसके बाद मां भगवती को सोलह श्रृंगार की सामग्री चढ़ाएं। साथ ही लाल चुनरी, लाल रंग का पुष्प और अक्षत आदि अर्पित करें। देवी दुर्गा की मूर्ति को भोग के रूप में फल या मिठाई अर्पित करें। इसके बाद घी का दीपक जलाकर दुर्गा चालीसा का पाठ करें. अंत में मां दुर्गा की आरती करें। आप दुर्गा सप्तशती का पाठ करते समय "ॐ दुं दुर्गायै नमः" मंत्र का जाप करें। पूजा के बाद, मां दुर्गा को फल, फूल और विशेष भोग अर्पित करें। फिर आप मां दुर्गा की आरती करें। अगर आप व्रत हैं तो ताजे फल और दूध का सेवन करें। व्रत करने के बाद दान करना शुभ माना जाता है। आप दुर्गाष्टमी के दिन गरीबों को भोजन, वस्त्र, या अन्य जरूरत की चीजें भी दान कर सकते हैं। 

पौष दुर्गाष्टमी पर बन रहे हैं ये शुभ योग 

ज्योतिषियों के अनुसार पौष माह के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि पर शिव योग का निर्माण हो रहा है। इस दिन रवि योग का संयोग बन रहा है। इसके साथ ही सिद्ध योग का भी निर्माण हो रहा है। इसके अलावा, रेवती नक्षत्र का भी संयोग बन रहा है। वहीं, सर्वार्थ सिद्धि योग, अमृत सिद्धि योग और रवि योग का भी संयोग बन रहा है। इन योग में मां दुर्गा की पूजा करने से साधक ही हर मनोकामना पूरी होगी।

पौष दुर्गाष्टमी पर इन चीजों का लगाएं भोग, मिलेगा लाभ 

 

घी से बने हलवे का भोग

अगर आप मां दुर्गा को घी से बना हलवे का भोग अर्पित करते हैं उनके आशीर्वाद से जीवन में समृद्धि और सफलता मिलती है। इस दिन घी से बने हलवे का भोग अर्पित करने से कार्यक्षेत्र में आने वाली परेशानियां दूर हो सकती हैं। साथ ही, अगर किसी को कोई लंबी समस्या का सामना करना पड़ रहा हो, तो हलवा प्रसाद के रूप में बांटने से अच्छे परिणाम मिलते हैं।

सफेद मिठाई का भोग

मां दुर्गा को सफेद मिठाई का भोग अर्पित करना बेहद शुभ माना जाता है। सफेद रंग शुद्धता और पवित्रता का प्रतीक होता है। इस दिन सफेद मिठाई अर्पित करने से मनोकामनाओं की पूर्ति होती है और जीवन की बाधाएं दूर हो सकती हैं। अगर किसी विशेष काम में सफलता पाना चाहते हैं, तो यह उपाय प्रभावी हो सकता है।

मां दुर्गा को अनार का भोग

अनार का फल मां दुर्गा को भोग में अर्पित करना भी बेहद लाभकारी माना जाता है। अनार अर्पित करने से मनचाहे फल प्राप्त होते हैं। इसके साथ ही, अनार का भोग लगाते समय मां दुर्गा के मंत्रों का जाप करने से विशेष आशीर्वाद प्राप्त होता है और सौभाग्य में वृद्ध‍ि होती है।

- प्रज्ञा पाण्डेय

प्रमुख खबरें

Weather Alert: दिल्ली, यूपी, राजस्थान में अगले 48 घंटे भारी, तेज हवाओं के साथ ओले गिरने की आशंका

Pune Rape-Murder Case: सामने आया आरोपी का पुराना क्रिमिनल रिकॉर्ड, CM Fadnavis बोले- कोई कानूनी कमी नहीं छोड़ेंगे

Bollywood Upcoming Releases: मई में बॉक्स ऑफिस पर सितारों का मेला, Ayushmann, Varun और Sanjay Dutt में कौन मारेगा बाजी?

Iran के Peace Proposal पर भड़के Donald Trump, दे डाली फिर से हमले की धमकी