दूसरों पर पत्थर मत फेंको... एक्स-हसबैंड Pawan Kalyan के तलाक पर Renu Desai ने ट्रोल्स की लगाई क्लास

By एकता | Nov 11, 2026

साउथ सिनेमा के सुपरस्टार और आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी चर्चा में हैं। हाल ही में पवन कल्याण और उनकी पत्नी अन्ना कोनिडेला ने एक जॉइंट स्टेटमेंट जारी कर शादी के 13 साल बाद तलाक का ऐलान किया। दोनों ने साल 2013 में शादी की थी। इस बड़े फैसले के बाद जहां सोशल मीडिया पर तरह-तरह की बातें हो रही हैं, वहीं अब पवन कल्याण की पूर्व पत्नी रेणु देसाई उनके समर्थन में खुलकर सामने आई हैं।

रेणु देसाई ने ट्रोल्स को दिया करारा जवाब

पवन कल्याण और अन्ना के अलग होने की खबर के बीच रेणु देसाई ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक भावुक पोस्ट शेयर किया। उन्होंने किसी का नाम लिए बिना लोगों को संवेदनशीलता बरतने की नसीहत दी।

रेणु ने लिखा, "जब कोई इंसान पहले से ही मुश्किल दौर से गुजर रहा हो, तो ऐसे वक्त में उसकी आलोचना करना या ताने मारना बिल्कुल गलत है। जो पहले से दर्द में है, उसे और चोट पहुंचाना इंसानियत नहीं है। इंसान का स्टेटस या पहचान चाहे जो भी हो, यह नहीं भूलना चाहिए कि आखिर में वह भी एक इंसान है, किसी का बच्चा, किसी का माता-पिता या किसी का भाई-बहन।"

उन्होंने आगे कहा, "दूसरों के घरों पर पत्थर फेंकने से पहले हमें खुद को देखना चाहिए, क्योंकि कोई भी इंसान परफेक्ट नहीं होता। हम सभी गलतियां करते हैं। दया, समझदारी और सहानुभूति ही वो चीजें हैं जो हमें सच्चा इंसान बनाती हैं।"

इसे भी पढ़ें: Salman Khan की Maatrubhumi के ट्रेलर में दिखा धमाकेदार एक्शन, पर इस बात से नाराज हुए फैंस

रेणु देसाई और पवन कल्याण का रिश्ता

पवन कल्याण और रेणु देसाई की लव स्टोरी साल 2000 में फिल्म 'बद्री' के सेट से शुरू हुई थी। साथ काम करते हुए दोनों करीब आए और फिर 2009 में दोनों ने शादी कर ली। इस शादी से उनके दो बच्चे बेटा अकीरा नंदन और बेटी आध्या हैं। हालांकि, कुछ सालों बाद आपसी अनबन के चलते दोनों ने साल 2012 में कानूनी रूप से अलग होने का फैसला कर लिया था। तलाक के सालों बाद भी रेणु ने मुश्किल वक्त में पवन कल्याण के प्रति जो समझदारी और सम्मान दिखाया है, उसकी सोशल मीडिया पर खूब तारीफ हो रही है।

प्रमुख खबरें

सिक्के खरीदने के नाम पर Cyber Fraud करने वाले छह आरोपी Bihar से पकड़े गए

Chhath Puja: Delhi में श्रद्धालुओं के लिए बनेंगे 2000 से अधिक घाट, प्रवेश वर्मा ने दी जानकारी

कार्तिक द्वितीया पर चित्रगुप्त पूजा, ब्रह्मा जी की तपस्या से ऐसे प्रकट हुए भगवान चित्रगुप्त

Delhi NCR में दिवाली से पहले PM 2.5 स्तर तीन साल के शीर्ष पर, CSE रिपोर्ट से हुआ खुलासा