सनातन धर्म की रक्षा के लिए Pawan Kalyan ने की नयी इकाई Narsingh Varahi Brigade की स्थापना

By एकता | Nov 03, 2024

आंध्र प्रदेश में डिप्टी सीएम पवन कल्याण ने शनिवार को अपनी जनसेना पार्टी में एक नयी इकाई ‘नरसिम्हा वाराही गणम’ की स्थापना की। ये इकाई सनातन धर्म की रक्षा के लिए स्थापित की गयी है। बता दें, उपमुख्यमंत्री कल्याण ने हाल में एलुरु जिले की अपनी यात्रा के दौरान इस नई शाखा के गठन की घोषणा की थी।

इसे भी पढ़ें: Srinagar Market Attack । भारी सुरक्षा वाले Tourist Reception Centre के निकट बाजार ग्रेनेड हमला, पांच घायल, दहशत में लोग

आंध्र प्रदेश के प्रसिद्ध तिरुपति बालाजी मंदिर में लड्डू विवाद के बाद से पवन कल्याण राष्ट्रीय स्तर पर सनातन धर्म रक्षण बोर्ड के गठन की मांग कर रहे हैं। विवाद के दौरान उन्होंने कहा था कि हमारी सरकार सख्त कार्रवाई करने के लिए प्रतिबद्ध है, लेकिन यह मामला मंदिरों के अपमान, इसकी भूमि के मुद्दों और अन्य धार्मिक प्रथाओं को उजागर करता है। उन्होंने यह भी कहा था कि अब समय आ गया है कि भारत भर में मंदिरों से जुड़े सभी मुद्दों को देखने के लिए राष्ट्रीय स्तर पर 'सनातन धर्म रक्षण बोर्ड' का गठन किया जाए।

प्रमुख खबरें

Mathematics Problems और Coding में एआई का दबदबा, Sridhar Vembu ने Future Jobs पर जताई चिंता

Vaibhav Suryavanshi को देखने Chepauk में उमड़े 12 हजार दर्शक

Rahul Gandhi 2029 में INDIA गठबंधन का नेतृत्व करेंगे, KC Venugopal का दावा

McDonalds India X Handle Hack! इंटर्न का बिना सैलरी काम कराने का सनसनीखेज आरोप