बिहार विस चुनाव लड़ने पर बोले Pawan Singh : लड़ेंगे ना भैया, जब कदम रख दे लेने बानी, तब पीछे ना हटब

By Prabhasakshi News Desk | Mar 05, 2025

पटना । राजनीति में कदम रख चुके भोजपुरी अभिनेता पवन सिंह ने कहा है कि वह इस साल के आखिर में होने वाला बिहार विधानसभा चुनाव लड़ेंगे। सिंह जमशेदपुर में अपनी एक फिल्म के प्रचार के दौरान पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उनसे पूछा गया कि क्या वह बिहार विधानसभा चुनाव लड़ेंगे? इस पर उन्होंने कहा, मैंने बोला था ना बहुत पहले, कि मेरी जीत से ज्यादा चर्चा मेरी हार की है।’’ साल 2024 में संपन्न लोकसभा चुनाव के दौरान पवन सिंह ने बिहार के काराकाट से निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ा था। तब वह भाकपा माले उम्मीदवार राजा राम सिंह से पराजित हो गए थे।

भाजपा ने 22 मई, 2024 को सिंह को “पार्टी विरोधी गतिविधियों और पार्टी की छवि खराब करने” के लिए निष्कासित कर दिया था। बिहार भाजपा अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने पिछले दिनों एक टीवी चैनल को दिए गए साक्षात्कार के दौरान पवन सिंह के भाजपा के संपर्क में होने के बारे में पूछे जाने पर कहा था, दिलीप जायसवाल एक ऐसा अध्यक्ष है जो सबको साथ लेकर पार्टी चलाएगा। किसी से मेरा परहेज नहीं होगा और जो भी मेरी पार्टी की विचारधारा के साथ जुड़कर काम करना चाहेगा और पार्टी को आगे बढ़ने का काम करेगा, हम उस पर विचार करेंगे।

प्रमुख खबरें

कच्चे तेल में गिरावट से US Dollar के मुकाबले रुपया मजबूत होकर 95.62 पर बंद

UP FSDA ने 5 जिलों के 7 फूड आउटलेट्स के लाइसेंस रद्द करने की सिफारिश की

देश के 23 IIT में 5 साल में 45 छात्रों ने की आत्महत्या, 62 फीसदी से अधिक आरक्षित वर्ग से

बिना पर्ची Antibiotics और दर्द निवारक दवाएं न बेचें, CDSCO ने जारी किया कड़ा निर्देश