अक्षरा सिंह को पवन सिंह ने दी जान से मारने की धमकी?

By रेनू तिवारी | Aug 14, 2019

अपने डांस और लटकों-झटकों से भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार बने पवन सिंह और अक्षरा सिंह की जोड़ी को लोग पर्दे पर साथ देखना ज्यादा पसंद करते हैं। इन दोनों ने कई फिल्मों और वीडियो ऐल्बम में साथ काम किया है। कुछ दिन पहले दोनों के रिलेशनशिप की भी खबरें सामने आईं थीं लेकिन अब इस रिश्ते में दरार पड़ गई है। जी हां आशिकी से दुश्मनी में तब्दील हुए इस रिश्ते में अचानक एक नया मोड़ आ गया है।

इसे भी पढ़ें: आलिया का 'PRADA' सॉन्ग रिलीज, यहां जानें गाने का क्या है मतलब

अक्षरा सिंह ने शुक्रवार को मुंबई मालवणी पुलिस स्टेशन में पवन सिंह और उनके परिवार के खिलाफ एक शिकायत दर्ज करवाई है। अक्षरा सिंह ने पवन सिंह के परिवार के पांच सदस्यों ज्योति सिंह, रामबाबू सिंह, प्रतिमा सिंह, अजित सिंह और गुड्डू के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है और आरोप लगाया है कि इन लोगों की तरफ से जान से मारने की धमकी दी जा रही है। ये लोग साथ ही अश्लील मैसेज भी भेजते हैं। पुलिस ने एनसी दर्ज कर ली है। आरोपों की जांच के बाद पुलिस अग्रिम कार्यवाही करेगी।

इसे भी पढ़ें: Instagram Story: यूलिया वंतूर ने हिंदू परिधान पहनकर कहा- ईद मुबारक, उर्वशी को लगी चोट!

आपको बता दें कि दोनों के बीच टकराव के बाद पवन सिंह ने अक्षरा सिंह पर अपने निजी वीडियो को सार्वजनिक रूप से सोशल मीडिया पर वायरल करने का आरोप लगाया था। अक्षरा सिंह ने पवन सिंह को नसीहत दी थी कि वह अब अपनी पत्नी को खुश रखें। एक लड़की सबकुछ छोड़कर उनके पास आई है। अक्षरा सिंह और पवन सिंह लव अफेयर में थे लेकिन पवन की शादी के बाद ये रिश्ता खत्म हो गया।

 

प्रमुख खबरें

Baramati में कृषि क्षेत्र से जुड़े लोगों ने बताई समस्याएं, Ajit-Sunetra से जनता को बड़ी उम्मीदें

Sharad Pawar के हाथ से फिसल रहा Baramati, अजित का बढ़ रहा दबदबा

रायबरेली से नामांकन के बाद बोले राहुल गांधी, बड़े भरोसे के साथ मेरी मां ने मुझे सौंपी परिवार की कर्मभूमि

जीने के लिए केवल कुछ महीने का समय, पत्नी अनीता गोयल को कैंसर, नरेश गोयल की जमानत याचिका पर 6 मई को फैसला