फडणवीस का NCP प्रमुख पर तंज, बोले- बेटी बचाने की मुहिम में लगे हुए हैं पवार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 21, 2019

पुणे। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शनिवार को राकांपा के प्रमुख शरद पवार पर तंज करते हुए कहा कि वह अपनी बेटी सुप्रिया सुले के लिये ‘‘बेटी बचाओ’’ मुहिम में लगे हुए हैं। सुले बारामती की सांसद हैं और राकांपा से पुन: चुनावी मैदान में हैं। फडणवीस बारामती संसदीय क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी की उम्मीदवार कंचना कुल के समर्थन में खड़कवासला में एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे। 

इसे भी पढ़ें: मैं भयभीत हूं, कोई नहीं जानता मोदी क्या करेंगे: शरद पवार

मुख्यमंत्री ने सुले के समक्ष कड़ी चुनौती पेश करने के लिये कुल की सराहना करते हुए कहा कि पवार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की एक बात पर अमल किया है। उन्होंने कहा कि मोदी ने बेटी बचाओ का नारा दिया और पवार बारामती में यही कर रहे हैं।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

T20 World Cup 2026 के फाइनल में पहुंचा न्यूजीलैंड, चोकर्स का टैग नहीं हटा पाई साउथ अफ्रीका

Rajya Sabha के लिए कल नामांकन करेंगे Nitish Kumar, अमित शाह भी रहेंगे मौजूद, निशांत जदयू में होंगे शामिल

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस 2026 में ‘भारत पवेलियन’ का किया उद्घाटन

Iran कर रहा ताबड़तोड़ हमला! अब तुर्की की ओर दाग दी बैलिस्टिक मिसाइल, NATO ने हवा में कर दिया तबाह