कोरोना संकट पर पवार बोले, सरकार के आदेशों का करें पालन

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 27, 2020

मुंबई। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के अध्यक्ष शरद पवार ने शुक्रवार को कोरोना वायरस को बड़ा संकट करार देते हुए लोगों से इसे रोकने के लिये सरकार के आदेशों का पालन करने की अपील की। पवार ने कहा कि अगर लोग सरकार के आदेशों का पालन नहीं करेंगे तो सभी को इसके गंभीर परिणाम भुगतने पड़ेंगे। पवार ने यह बात ‘फेसबुक लाइव’ में लोगों से मुखातिब होते हुए कही।

उन्होंने कहा, कृषि क्षेत्र के लिये दिया गया राहत पैकेज पर्याप्त नहीं है। फसल ऋण चुकाना असंभव है। बागवानी क्षेत्र के लिये भी कुछ कदम उठाए जाने चाहिये। राकांपा प्रमुख ने कहा कि उन्होंने इससे पहले भूकंप, बाढ़ और सूखे जैसी विभिन्न आपदाएं देखी हैं, लेकिन मौजूदा संकट बहुत गंभीर है। पूर्व केन्द्रीय मंत्री पवार ने इस संकट से निपटने के लिये केन्द्र सरकार के आर्थिक पैकेज और आरबीआई के फैसलों का स्वागत किया।

प्रमुख खबरें

संसद में FCRA बिल पर संग्राम: JPC को भेजा गया विधेयक, विपक्ष ने बताया अल्पसंख्यक विरोधी

Alwar में मंत्री Sanjay Sharma सफाईकर्मियों की नियुक्ति के लिए धरने पर बैठे

Lakhimpur Kheri में Bus पलटने से 1 श्रद्धालु की मौत, बेतिया से अयोध्या जा रहे 30 अन्य घायल

Supreme Court ने Karnataka को UAPA विशेष अदालत के लिए ढांचा उपलब्ध कराने का निर्देश दिया