पालघर घटना पर बोले पवार- यह समय राजनीतिक लड़ाई का नहीं, बल्कि कोरोना से लड़ने का है

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 21, 2020

मुंबई। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) प्रमुख शरद पवार ने पालघर की घटना के मद्देनजर मंगलवार को महाराष्ट्र में कानून-व्यवस्था की स्थिति पर सवाल उठाने वाले लोगों की आलोचना की। उन्होंने कहा कि यह समय राजनीतिक लड़ाई का नहीं है, बल्कि इस समय कोरोना वायरस से लड़ने के लिए सामूहिक रूप से प्रयास करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि राज्य के मंत्रियों पर आरोप लगाने या उनके इस्तीफे की मांग करने से ऐसे समय में बचना चाहिए जब सभी घातक कोरोना वायरस से जूझ रहे हैं और ध्यान रखा जाना चाहिए कि संकट को दूर करने के लिए सामूहिक प्रयास धीमे न हों।

राकांपा अध्यक्ष ने मीडिया से कोरोना वायरस के खतरे के बीच नकारात्मक रिपोर्ट प्रसारित नहीं करने की अपील की और इससे निपटने के लिए किए जा रहे प्रयासों को सामने लाने का आग्रह किया ताकि, लोगों में विश्वास पैदा हो सके। पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए मुसलमानों से लॉकडाउन की अवधि के दौरान घर पर रहकर ही रमजान मनाने की अपील की है।

प्रमुख खबरें

बाल अपराधियों का सुधार और पुनर्वास किशोर न्याय कानून का मुख्य मकसद: इलाहाबाद हाईकोर्ट

नीट प्रदर्शनकारियों पर दर्ज प्राथमिकी रद्द होने पर कॉजपा ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश को बताया बड़ी जीत

उन्नाव में बारिश के बाद गंगा एक्सप्रेसवे पर बना सात फुट गहरा गड्ढा, मरम्मत कार्य शुरू

दिल्ली में प्रदूषण नियंत्रण की तैयारी, 78 हजार भारी वाहनों को BS-6 में बदलने की पहल