Lock Upp Updates: लाइव शो के दौरान एक दूसरे के एक्स गिनवाने में लगे पायल और प्रिंस नरूला, ब्रेस्ट इम्प्लांट को लेकर भी छिड़ी बहस

By प्रिया मिश्रा | Apr 20, 2022

कंगना रनौत के शो लॉक अप के कंटेस्टंट अपने चाहने वालों का मनोरंजन करने का कोई मौका नहीं छोड़ रहे हैं। कभी कंटेस्टेंट्स के बीच झगड़े तो कभी बहस से शो सभी का ध्यान अपनी ओर खींच रहा है। हमेशा की तरह रियलिटी शो लॉक अप के हालिया एपिसोड में जमकर ड्रामा और हंगामा हुआ। एपिसोड में करणवीर बोहरा ने ब्रेस्ट इम्प्लांट के लिए सायशा शिंदे का मज़ाक उड़ाया, जिससे वह नाराज हो गईं और बाद में दोनों में गरमागरम बहस हो गई।

दरअसल, करणवीर बोहरा यार्ड एरिया में माइम एक्ट कर रहे थे। इस एक्ट को करते हुए उन्होंने अपने कपड़ों के अंदर दो संतरे डाल दिए। सायशा शिंदे को जान इस बारे में पता चला और वे भड़क गईं क्योंकि उन्हें लगा कि करणवीर उनका मजाक उड़ा रहे हैं। इसके बाद ही दोनों में तीखी बहस छिड़ गई। जहाँ करणवीर बोहरा ने अपना बचाव किया। वहीं, पायल रोहतगी ने बीच में हस्तक्षेप किया और सायशा से कहा कि वुमेन कार्ड खेलना बंद करो। इस पर सायशा शिंदे ने कहा, तुम 14 साल में मेरे सामने अपना करियर नहीं बना सकती। तुम मेरे सामने कुछ भी नहीं हो।"

इसके बाद दोनों ने एक-दूसरे के करियर का मजाक उड़ाना शुरू कर दिया। इसी बीच पायल ने सायशा से कहा कि वो क्यों बाहर उनके प्रेमी संग्राम सिंह के साथ बंधने की कोशिश कर रही थी। इसका जवाब देते हुए सायशा ने कहा, "अगर मैंने बता दिया न जो मेरी बात हुई संग्राम से, तू सुन लेगी तो तेरी छ ** दी गीली हो जाएगी।"

पायल ने लड़ाई के बीच लिया प्रिंस नरूला की एक्स का नाम

इसी दौरान प्रिंस नरूला ने बीच में हस्तक्षेप किया जिससे पायल चिढ़ गई। पायलक ने प्रिंस से पूछा कि क्या वह भी किसी सेटिंग के कारण वहां है। पायल ने कहा, "तू क्यों फटक रहा है।" इस पर प्रिंस ने कहा, ''मैं संग्राम की सेटिंग से हूं।'' इसके बाद पायल ने उन पर चिल्लाते हुए कहा, “तू किसके सपोर्ट से आया है, नोरा फतेही के सपोर्ट से आया है। अब बोल।" इस पर प्रतिक्रिया देते हुए प्रिंस ने कहा, ''तेरे तो एक्स गिन भी नहीं सकता मैं।'' इस पर पायल ने जवाब दिया, "हां है मेरे इतने एक्स, तेरी क्यू जल रही है। हैं मेरे एक्स उसके बावजूद है 12 साल का रिश्ता। उखाड़ के दिखा जो उखाड़ सकता है।”

आपको बता दें कि बिग बॉस 9 के दौरान प्रिंस नरूला और नोरा फ़तेही के अफेयर की अफवाहें थीं। बाद में प्रिंस ने इसकी पुष्टि भी की थी।

प्रमुख खबरें

Shehbaz Sharif के तीखे तेवर, कहा- Pakistan अब ‘‘एक जिम्मेदार राष्ट्र’’, हर हमले का देंगे जवाब

Sunil Chhetri बने ISL King, 195वां मैच खेलकर तोड़ा सबसे बड़ा रिकॉर्ड, टीम को भी दिलाई जीत

PM Modi का Congress पर हमला, कहा- इनकी किताब में Governance का Chapter ही नहीं, सिर्फ धोखा है

Australia, UAE समेत 38 देशों से हुए FTA, अधिकतम लाभ के लिए सरकार का नया मास्टर प्लान