अभिनेत्री पायल घोष ने की गृह राज्यमंत्री जी किशन रेड्डी से मुलाकात

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 07, 2020

नयी दिल्ली।फिल्मकार अनुराग कश्यप के खिलाफ यौन शोषण का आरोप लगाने वाली अभिनेत्री पायल घोष ने बुधवार को केंद्रीय गृह राज्यमंत्री जी किशन रेड्डी से मुलाकात की और इसम मामले में ‘‘शीघ्र न्याय’’ की मांग की। घोष ने ट्वीट किया, ‘‘केंद्रीय गृह राज्यमंत्री जी किशन रेड्डी से गृह मंत्रालय में मुलाकात की। उनसे इस मुद्दे पर बहुत ही अच्छी बातचीत हुई। यह ऐसा मुद्दा है जिसका सामना बहुत लोग करते हैं। अब इस पर कार्रवाई का समय है।’’ अभिनेत्री घोष ने 22 सितम्बर को मुंबई के वर्सोवा थाने में कश्यप के खिलाफ मामला दर्ज कराया था।

प्रमुख खबरें

दूसरी प्रेग्नेंसी के बीच Sidharth Malhotra और बेटी संग छुट्टियां मनाती दिखीं Kiara Advani

देश और दुनिया की प्रमुख घटनाएं, पढ़ें रविवार दोपहर की बड़ी सुर्खियां

RBI रेपो रेट वृद्धि से PNB Housing Finance के NIM में मामूली सुधार के आसार

त्योहारी सीजन में Zostel बुकिंग 50 प्रतिशत बढ़ी, हम्पी और ऋषिकेश बने पहली पसंद