Paytm को मिली 7,173 लाख करोड़ का फंड, कंपनी की वैल्‍यू बढ़कर हुई 16 अरब डॉलर

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 25, 2019

नयी दिल्ली। डिजिटल भुगतान कंपनी पेटीएम ने एक अरब डॉलर (करीब 7,173 करोड़ रुपये) की पूंजी जुटायी है।यह राशि अमेरिका की संपत्ति प्रबंधन कंपनी टी रोव प्राइस की अगुवाई में जुटायी गयी।

इसे भी पढ़ें: DBS बैंक का बड़ा अनुमान, दूसरी छमाही में बनी रह सकती है आर्थिक सुस्ती

कंपनी के अनुसार, ‘‘पेटीएम उन क्षेत्रों में वित्तीय समावेश के लिये अगले तीन साल में 10,000 करोड़ रुपये (1.4 अरब डॉलर) निवेश करेगी जहां अब तक लोग इस प्रकार की सुविधाओं से वंचित हैं।’’

इसे भी पढ़ें: कैट ने सीतारमण से की अमेजन और फ्लिपकार्ट की कथित टैक्स चोरी की जांच की मांग

पेटीएम के मुख्य कार्यपालक अधिकारी विजय शेखर शर्मा ने कहा कि एक अरब डॉलर की राशि टी रोव प्राइस की अगुवाई में जुटायी गयी।इसमें चीन की ई-वाणिज्य कंपनी अलीबाबा की अनुषंगी एंट फाइनेंशियल ने 40 करोड़ डॉलर और साफ्टबैंक ने 20 करोड़ डॉलर की पूंजी डाली। इससे कंपनी का मूल्यांकन 16 अरब डॉलर पहुंच गया है। 

प्रमुख खबरें

Chhattisgarh में Dalli Rajhara-Rowghat रेलवे लाइन का अंतिम 17.5 किमी ट्रैक तैयार

SIR विवाद के बीच EC की पहली बड़ी बैठक, Form 6 और नए वोटर्स के रजिस्ट्रेशन पर दिया स्पष्टीकरण

Asian Games Kabaddi में भारत का जलवा, पुरुष और महिला टीमों ने Iran को हराकर जीता Gold

Bank Account में रजिस्टर्ड Mobile Number घर बैठे बदलें, Net Banking से ऐसे करें अपडेट