पीसीबी ने देर रात तक पार्टी में रहने पर उमर पर जूर्माना लगया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 02, 2019

कराची। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चौथे एकदिवसीय मैच के बाद दुबई में देर रात तक पार्टी करने पर उमर अकमल को फटकार लगाने के साथ मैच फीस का 20 प्रतिशत जुर्माना भी लगाया। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने सोमवार को कहा कि टीम मैनेजर तलत अली ने मामले की सुनवाई की जिसमें उमर ने अपना जुर्म कबूल कर लिया और अपनी इस हरकत के लिए माफी मांगी। 

उमर का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ जिसमें वह नाईट क्लब में दिख रहे है। पीसीबी के कार्यकारी निदेशक वसीम खान ने कहा, ‘‘मुझे खुशी है कि उमर को अपनी गलती का एहसास है । उसने इसे स्वीकार किया है और माफी मांगी है।’’ पाकिस्तान सुपर लीग में अच्छे प्रदर्शन के बाद उमर की लगभग ढाई साल के बाद टीम में वापसी हुई है।

प्रमुख खबरें

SBI Research का अनुमान, RBI दिसंबर में Repo Rate केवल 0.25 प्रतिशत बढ़ाएगा

DRI ने Delhi में पकड़ी 22 किग्रा Cocaine, विदेशी महिला फर्जी राजनयिक बनकर कर रही थी तस्करी

Ola Electric डीलर नेटवर्क और उत्पादन बढ़ाकर दिसंबर तक 25000 Vehicles तैयार करेगी

छह युवा वैज्ञानिकों को मिला Infosys Prize 2026 सम्मान, 100000 Dollar का मिलेगा नकद पुरस्कार