By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 08, 2021
कराची। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) कोविड-19 महामारी के चलते सुरक्षा उपायों के तहत दक्षिण अफ्रीका और जिम्बाब्वे दोनों दौरों के लिये 30 खिलाड़ियों की टीम भेजने की योजना बना रहा है। बोर्ड में एक विश्वस्त सूत्र के अनुसार बोर्ड व्यावसायिक उड़ान के बजाय चार्टर्ड उड़ान से खिलाड़ियों और अधिकारियों को दक्षिण अफ्रीका भेजेगा क्योंकि वह पाकिस्तान सुपर लीग के छठे सत्र के कोरोना वायरस के कारण स्थगित होने के बाद कोई भी जोखिम नहीं लेना चाहता।