Champions Trophy से दो सप्ताह पहले ही मिलेंगे पीसीबी को कराची और लाहौर के स्टेडियम

By Prabhasakshi News Desk | Jan 21, 2025

कराची । चैंपियंस ट्रॉफी के लिए नए सिरे से तैयार किए जा रहे कराची और लाहौर के स्टेडियम पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) को इस महत्वपूर्ण टूर्नामेंट से केवल दो सप्ताह पहले पांच फरवरी को मिल पाएंगे। चैंपियंस ट्रॉफी से पहले इन दोनों स्टेडियम को पाकिस्तान, दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच होने वाली त्रिकोणीय श्रृंखला के दौरान जांचा परखा जाएगा। चैंपियंस ट्रॉफी 19 फरवरी से शुरू होगी। इस बात को लेकर चिंता जताई जा रही है कि क्या यह स्टेडियम चैंपियंस ट्रॉफी तक पूरी तरह से तैयार हो जाएंगे और उनमें जोड़ी गई नई सुविधाओं की जांच परख करने के लिए पीसीबी के पास पर्याप्त समय होगा या नहीं।

इसके भूतल पर आईसीसी भ्रष्टाचार निरोधक और डोपिंग रोधी इकाइयां, फिजियोथैरेपी के कमरे और मैच अधिकारियों के कमरे हैं जबकि अत्याधुनिक सुविधाओं वाले दो ड्रेसिंग रूम दूसरी मंजिल पर हैं। अरशद ने बताया कि कॉरपोरेट बॉक्स की संख्या भी बढ़ाई गई है और इनमें अब लगभग 1000 लोग बैठ सकते हैं। दर्शकों के लिए भी स्टेडियम में नई कुर्सियां लगाई गई हैं। सीटों की संख्या भी बढ़ा दी गई है तथा कुछ नए शौचालय भी तैयार किए गए हैं। अभ्यास के लिए बाहरी नेट पर दूधिया रोशनी की व्यवस्था भी की गई है। लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में भी इसी तरह की सुविधाओं को जोड़ा गया है।

प्रमुख खबरें

Aadhaar Card खो जाने पर न करें अनदेखी, Delhi Police Portal पर ऐसे दर्ज कराएं Online Report

Amit Shah बोले, 2029 तक भारत को Drug Free बनाने का ब्लूप्रिंट तैयार

दिल्ली हादसे से हिला प्रशासन, Rekha Gupta मौके पर पहुंचीं; Amit Shah ने बीच में छोड़ा गोवा दौरा

केरल में सड़क हादसों पर Suresh Gopi ने NHAI को दी सख्त चेतावनी