पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड उठाने जा रहा ये अहम कदम, लेगा अब ये नई सेवायें

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 04, 2020

कराची। अगले चार साल के चक्र के लिये मीडिया प्रसारण अधिकार अच्छे दाम पर बेचने की कवायद में पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने एक सलाहकार कंपनी की सेवायें लेने का फैसला किया है। पीसीबी अध्यक्ष एहसान मनी ने हाल ही में चेताया था कि बोर्ड को 2020 से 2023 के चक्र के लिये अपने अंतरराष्ट्रीय मैचों के मीडिया प्रसारण अधिकार बेचने में दिक्कत आ सकती है। बोर्ड ने सलाहकार फर्म के लिये विज्ञापन दिया था।टेंडर भेजने की आखिरी तारीख 14 मई है।

पीटीवी स्पोटर्स और टेन स्पोटर्स के साथ पिछले करार में पीसीबी को चार साल के लिये 149000 लाख डॉलर मिले थे लेकिन उसमें भारत के खिलाफ दो घरेलू श्रृंखलायें शामिल थी। भारतीय टीम के नहीं आने से इसमें से 90000 डॉलर काट दिये गए।

प्रमुख खबरें

अधिकारियों पर CBI जांच के आदेश को Supreme Court में चुनौती देगी Punjab सरकार

British Airways के लंदन-शिकागो विमान की तकनीकी खराबी के बाद Heathrow पर आपात लैंडिंग

श्रीगंगानगर गुरुद्वारे में Rajasthan Police की कार्रवाई पर भड़के अकाल तख्त जत्थेदार, निष्पक्ष जांच की मांग

PCB से एनओसी न मिलने पर Pakistan Champions ने WCL सीजन तीन छोड़ा