PCI ने प्रिंट मीडिया के लिए जारी किया परामर्श, चुनाव नतीजों का अनुमान लगाने वाले आलेखों का प्रकाशन नहीं करने को कहा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 20, 2020

नयी दिल्ली। भारतीय प्रेस परिषद (पीसीआई) ने मंगलवार को प्रिंट मीडिया को 28 अक्टूबर से सात नवंबर के बीच आगामी चुनावों के संबंध में किसी भी तरह से नतीजों के अनुमान वाले आलेखों के प्रकाशन से परहेज करने को कहा है। बिहार में विधानसभा चुनाव और मध्यप्रदेश में 28 विधानसभा सीटों समेत कुछ राज्यों में उपचुनावों के पहले यह परामर्श जारी किया गया है। भारतीय प्रेस परिषद ने एक बयान में कहा कि निर्वाचन आयोग से मिले पत्र पर गौर करने के बाद प्रिंट मीडिया को सलाह दी जाती है कि निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव सुनिश्चित करवाने के लिए वह ऐसे आलेख का प्रकाशन करने से परहेज करे, जिसमें निषेध अवधि के दौरान चुनाव के नतीजों के संबंध में किसी भी प्रकार का अनुमान लगाया जाता हो। 

प्रमुख खबरें

Election Commission का समर्थन करते हुए 124 पूर्व नौकरशाहों ने चुनावी धांधली के दावों पर उठाए सवाल

बदले हालात के आधार पर पूरा होगा India US Trade Pact, Piyush Goyal ने दी जानकारी

Vaibhav Suryavanshi में मुझे अपनी झलक दिखती है, वीरेंद्र सहवाग ने की तारीफ

Delhi में कड़े सुरक्षा पहरे के बीच Jantar Mantar प्रदर्शन, बंद रास्तों से परेशान रहे लोग