Health Tips: पीसीओडी में करना है वेट लॉस, तो डाइट में शामिल करें ये इवनिंग स्नैक्स

By मिताली जैन | Dec 26, 2025

पीसीओडी में वेट लॉस करना काफी मुश्किल होता है और इसमें सबसे बड़ी बाधा होती है इवनिंग स्नैक्स। शाम के समय हमेशा कुछ उल्टा-सीधा खाने का मन करता है और ऐसे में पूरी डाइट खराब हो जाती है। कभी हम चाय के साथ बिस्किट खा लेते हैं तो कभी नमकीन और फिर हमें बाद में गिल्ट होता है।

इसे भी पढ़ें: Health Tips: कम चीनी बच्चों को देती है स्वस्थ भविष्य, दिल की बीमारियों से मिलेगी मुक्ति

भुना हुआ चना  

शाम के समय अगर आपको हल्की भूख लग रही है तो ऐसे में मुट्ठीभर भुना हुआ चना खा सकती हैं। इसमें मौजूद प्रोटीन ना केवल क्रेविंग को कम करता है, बल्कि इससे ब्लड शुगर भी स्टेबल रहता है और ऐसे में फैट स्टोरेज कम होता है। साथ ही साथ, इससे आपको बहुत ज्यादा भूख भी नहीं लगती है।  

पनीर वेज बाउल

पनीर को हार्मोन बैलेंस के लिए कए अच्छा प्रोटीन माना जाता है। आप लगभग 50-70 ग्राम पनीर और खीरा व टमाटर से एक अच्छा बाउल तैयार करें। इससे पेट देर तक भरा रहता है। अगर आप इन दिनों वेट लॉस पर हैं तो ऐसे में आप लो फैट पनीर का इस्तेमाल करें। 

स्प्राउट्स चाट  

शाम के समय स्प्राउट्स की चाट खाना भी अच्छा विचार माना जाता है। इसके लिए आप स्प्राउट्स मूंग में नमक व नींबू डालकर मिक्स करें। इसमें मौजूद फाइबर डाइजेशन को बेहतर बनाता है। साथ ही साथ, अगर आपको पीसीओडी में कब्ज की शिकायत रहती है तो इसमें भी आपको फायदा मिलता है। हालांकि, इस बात का ध्यान रखें कि आप इसे शाम में ही खाएं, रात में नहीं।

- मिताली जैन

प्रमुख खबरें

केजरीवाल का PM Modi पर वार: Independence Day भाषण में दिखा कम आत्मविश्वास, घबराहट

J-K के Kishtwar में दर्दनाक हादसा, Chenab नदी में गिरी Scorpio; 5 लोगों की मौत

गोली लगी फिर भी झंडा नहीं छोड़ा...वो महिलाएं जिन्होंने तिरंगे के लिए सब दांव पर लगा दिया

Traditional Dessert: मालू के पत्तों में लिपटी Singodi के आगे हर मिठाई है फेल, ये है Authentic Recipe