बेहतर निगरानी के लिए पीसीआर अधिकारियों को थानों से जोड़ा जाएगा : दिल्ली पुलिस

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 01, 2021

नयी दिल्ली। बेहतर निगरानी और कानून व्यवस्था के मुद्दों से कुशलता से निपटने के लिए दिल्ली पुलिस के नियंत्रण कक्ष की गश्त लगाने वाली गाड़ियों को बुधवार से थानों के साथ जोड़ा जाएगा। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। वर्तमान प्रणाली में केन्द्रीय पुलिस नियंत्रण कक्ष (पीसीआर) की कमान के तहत इन वाहनों के अपने ‘पेट्रोलिंग बीट’, ‘बेस पॉइंट’ और मार्ग हैं। इन्हें ‘मोबाइल गश्ती वैन’ (एमपीवी) भी कहा जाता है। दिल्ली पुलिस के जनसंपर्क अधिकारी चिन्मय बिस्वाल ने बताया कि इन्हें जोड़े जाने से जांच सहित बल की कार्यप्रणाली भी बेहतर होगी।

इसे भी पढ़ें: अफगानिस्तान से अमेरिकी सैनिकों को वापस बुलाना एकदम सही फैसला था: जो बाइडेन

बिस्वाल ने कहा, ‘‘पुलिस नियंत्रण कक्ष (पीसीआर) और पुलिस थाना बीट्स के वर्तमान क्षेत्राधिकार के विलय से थानों की ‘बीट पेट्रोलिंग’ करने और अपराधियों तथा अवैध गतिविधियों पर बेहतर तरीके से नजर रखने के अलावा कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए अधिकारियों तथा वाहनों की क्षमता में भी वृद्धि होगी। नई व्यवस्था में अब 800 से अधिक पीसीआर, एमपीवी को थानों के साथ जोड़ा जाएगा।

प्रमुख खबरें

Karnataka में RSS बनाम Congress की जंग हुई तेज, DK Shivakumar Govt के नए Bill से मच गया सियासी तूफान

Relief for Samay Raina: होनहार युवाओं को सुधार का मौका... सुप्रीम कोर्ट ने समय रैना समेत 5 कॉमेडियन की FIR रद्द की

चीनी समान पर भारत से भिड़ा अमेरिका, ट्रंप के सलाहकार अब कौन सी रिपोर्ट लेकर आ गए?

राष्ट्रपति पेजेशकियान आ रहे भारत, US सैनिकों को पीटने के बाद अब ईरान ने लिया चौंकाने वाला फैसला