Kashmir की तीन सीटों पर PDP ने की उम्मीदवारों की घोषणा, अनंतनाग से लोकसभा चुनाव लड़ेंगी Mehbooba Mufti

By एकता | Apr 07, 2024

पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) ने रविवार को लोकसभा चुनाव के लिए कश्मीर में तीन सीटों पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा की। पार्टी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती अनंतनाग निर्वाचन क्षेत्र से लोकसभा चुनाव लड़ने वाली हैं। मुफ़्ती पहले भी अनंतनाग से सांसद रह चुकी हैं। बता दें, जम्मू-कश्मीर के एक और पूर्व मुख्यमंत्री ग़ुलाम नबी आज़ाद भी अनंतनाग सीट से लोकसभा का चुनाव लड़ रहे हैं। इसके अलावा श्रीनगर सीट से पार्टी के युवा नेता मोहम्मद वहीद पारा और बारामूला से बयाज अहमद भट्ट चुनाव लड़ने वाले हैं।

इसे भी पढ़ें: 17 अप्रैल को वे दंगा करेंगे.... पुरुलिया में Mamata Banerjee ने BJP पर लगाया गंभीर आरोप, भूपतिनगर घटना का भी किया जिक्र

नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला निशाना साधते हुए महबूबा मुफ्ती ने कहा कि उन्हें दुख इस बात का है कि नेशनल कॉन्फ्रेंस ने उनसे बिना किसी सलाह के अपने उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं। इससे पीडीपी के कार्यकर्ता काफी निराश हैं। यही कारण है कि हम नेशनल कॉन्फ़्रेन्स को अपनी ताकत दिखाएंगे।' मुफ़्ती ने अनंतनाग और राजौरी पुंछ के लोगों से पीडीपी को मजबूत करने की अपील भी की। इसी के साथ उन्होंने जनता से जम्मू-कश्मीर के मुद्दों को लोकसभा में उठाने का अवसर देने की भी बात कही। बता दें, अनंतनाग-राजौरी सीट पर तीसरे चरण में यानी 7 मई को लोकसभा चुनाव के लिए मतदान होगा। वोटों की गिनती 4 जून को होगी।

प्रमुख खबरें

Operation Sindoor के बाद बढ़ी BrahMos की मांग, 600 Million Dollar पार होगा निर्यात

Career Tips: बिना भारी भरकम डिग्री के Prompt Engineer बनने के लिए सीखें Python और AI टूल्स

BCGCL ने Odisha में 25000 करोड़ रुपये के Coal Gasification प्रोजेक्ट पर काम शुरू किया

श्रीलंका में 2400 किलो Kendu Leaves जब्त, सात भारतीय नागरिक गिरफ्तार