अमरीन भट के परिजनों से मिलीं महबूबा मुफ्ती, बोलीं- कश्मीरियों का खून बहाना रोज का मामूल बन गया

By अनुराग गुप्ता | May 27, 2022

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री और पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने शुक्रवार को केंद्र की भाजपा सरकार की जमकर आलोचना की। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की नीतियों की वजह से कश्मीर में हालात खराब हैं। दरअसल, महबूबा मुफ्ती ने आतंकवादी हमले में मारी गई टीवी अभिनेत्री अमरीन भट के परिजनों से मुलाकात की। 

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में बेगुनाहों का खासकर कश्मीरियों का खून बहाना रोज का मामूल बन गया है और जो सरकार है वह ज्यों की त्यों है। उनकी जो नीति है वो दबाव की नीति है जिसका नतीजा है कि जम्मू-कश्मीर में हालात बेहतर होने की जगह और बिगड़ रहे हैं।

उन्होंने कहा कि वे पूरी दुनिया में चिल्लाते फिरते हैं कि जम्मू-कश्मीर में सब कुछ ठीक है, यहां कुछ ठीक-ठाक नहीं हुआ है। जो भाजपा सरकार है वो इसे मजहब के आधार पर देख रही है कि मुस्लिम बहुमत राज्य है इसलिए लोग मरते हैं तो मरने दो। 

इसे भी पढ़ें: 'अंग्रेजों ने हिंदुओं को मुसलमानों के खिलाफ खड़ा किया', महबूबा बोलीं- आज भाजपा भी यही कर रही 

सुरक्षाबलों ने लिया बदला 

गौरतलब है कि जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले के चादूरा इलाके में आतंकवादियों ने बुधवार को एक टीवी अभिनेत्री अमरीन भट के घर में घुसकर उन पर गोलियां दागी थी। इस गोलीबारी में अमरीन भट का भतीजा भी घायल हो गया था। हालांकि सुरक्षाबलों ने 48 घंटे के भीतर अमरीन भट की हत्या का बदला ले लिया।

अमरीन भट की हत्या में स्थानीय आतंकवादी शामिल थे, जिन्होंने हाल ही में लश्कर-ए-तैयबा ज्वाइन किया था। मारे गए दोनों आतंकवादियों की पहचान मुश्ताक भट और फरहान हबीब के तौर पर हुई है।

प्रमुख खबरें

दिग्गज अभिनेता Nana Patekar का राजकीय सम्मान से होगा अंतिम संस्कार, महाराष्ट्र सरकार का फैसला

Divya Choudhary: कैदियों से घरेलू काम कराने की आरोपी निलंबित जेलर कोटा से गिरफ्तार

Prabhasakshi NewsRoom: Kargil War छिड़ी तो खुद को रोक नहीं पाये थे Nana Patekar, सीधे रक्षा मंत्री से इजाजत लेकर युद्ध क्षेत्र में उतर गये थे

Sensex 264 अंक टूटा, शुरुआती कारोबार में Nifty भी 22,507 के स्तर पर फिसला