पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने पार्टी संगठन का पुनर्गठन किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 21, 2016

जम्मू। मुफ्ती मोहम्मद सईद के निधन के तीन महीने से अधिक समय बाद पीडीपी अध्यक्ष एवं जम्मू कश्मीर की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने पार्टी संगठन का पुनर्गठन करते हुए एक उपाध्यक्ष सहित नये पदाधिकारी नामित किये हैं। पीडीपी प्रवक्ता ने यहां बुधवार रात कहा, ‘‘रंगील सिंह को पार्टी का नया उपाध्यक्ष बनाया गया है, वरिष्ठ नेताओं सरताज मदनी, निजामुदीन भट और महबूब इकबाल को महासचिव बनाया गया है।’’

 

महबूबा ने विजया डोगरा कटोच को महिला इकाई का नया अध्यक्ष बनाया गया है जबकि वहीद पर्रा युवक इकाई अध्यक्ष बने रहेंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी के दो युवा चेहरों एजाज मीर और यवर मीर को युवा इकाई का महासचिव बनाया गया है। पीडीपी प्रमुख महबूबा ने 4 अप्रैल को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के एक दिन पहले पार्टी संगठन भंग कर दिया था। मुफ्ती मोहम्मद सईद के निधन के बाद पार्टी संगठन में होने वाला यह पहला बदलाव है।

प्रमुख खबरें

BMC elections: CM Fadnavis का बड़ा दावा, बोले- Mahayuti में जल्द सुलझेगा गतिरोध, गठबंधन तय

बॉर्डर पर फटा चीनी रॉकेट लॉन्चर, सैनिकों के उड़ गए चिथड़े

मौलाना पर ED का एक्शन, लंदन में साजिश, यूपी के मदरसे से ले रहा था सैलरी

Matrubhoomi: 3000 चीनी सैनिक से भिड़ गए भारत के 120 जवान, जब 18 हजार फीट की ऊंचाई पर हुई Border फिल्म जैसी लड़ाई